Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में पूरे किये 3,000 रन
    स्पोर्ट्स

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में पूरे किये 3,000 रन

    adminBy adminApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 3,000 रन पूरे कर लिए।

    युवा बल्लेबाज गिल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे।

    मैच में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 44 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, उनके रन 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आए।

    अब, 97 आईपीएल मैचों और 94 पारियों में, गिल ने 39.04 की औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 3,045 रन बना लिए हैं। उनके आईपीएल करियर में तीन शतक और 20 अर्द्धशतक हैं, जिसमें 129 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह आईपीएल इतिहास में 24वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    गिल ने 2018-21 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का भी प्रतिनिधित्व किया। केकेआर के लिए 58 मैचों में, उन्होंने 55 पारियों में 10 अर्द्धशतक के साथ 31.49 की औसत और 123.00 की स्ट्राइक रेट से 1,417 रन बनाए। केकेआर के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन था।

    24 वर्षीय खिलाड़ी का पिछला आईपीएल सीजन सबसे अच्छा था। 17 मैचों में, उन्होंने 59.33 की औसत और 157 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 था। वह टूर्नामेंट में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

    इस सीज़न के छह आईपीएल मैचों में, गिल ने 51.00 की औसत और 151 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 255 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* है। वह इस साल आईपीएल में अब तक तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    मैच की बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 68 रन, 38 गेंद, 7 चौके 2 छक्के) और रियान पराग (48 गेंद 76 रन, 3 चौका 5 छक्का) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए।

    जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत हासिल की। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। गिल के अलावा राशिद खान ने भी 11 गेंदों पर तेज 24 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद संजू सैमसन ने कहा- हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे
    Next Article सिंहभूम सीट पर दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग
    admin

      Related Posts

      शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट

      May 15, 2025

      विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी

      May 13, 2025

      आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version