Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल पर हिजबुल्ला ने एक साथ 35 रॉकेट दागकर किया आक्रामक हमला
    दुनिया

    इजराइल पर हिजबुल्ला ने एक साथ 35 रॉकेट दागकर किया आक्रामक हमला

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह के हवाई हमले के बाद बजने लगे सायरन

    यरुशलम। इजराइल पर ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला ने एक साथ 35 राकेट दागते हुए आक्रामक हमला बोला है। हिजबुल्ला के 35 राकेट के हमलों से उत्तरी इजराइल के सफेड शहर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बज गए। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके जवाब में इजराइल ने भी दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए।

    इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि इजराइली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान में राकेट लांचरों से हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हमला किया। इससे पहले सोमवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के अरजौन और ओडाइसेह गांवों में दो बुनियादी संरचनाओं पर हमला किया था, जहां हिजबुल्ला लड़ाके मौजूद थे।

    उधर, खान यूनिस के खाली पड़े सबसे बड़े अस्पताल परिसर में 283 लोगों की सामूहिक कब्रें मिलने के दावे को इजराइली सेना ने खारिज कर दिया है। गाजा प्रशासन ने आरोप लगाया गया था कि इन लोगों को इजरायली सैनिकों ने मारकर जमीन के नीचे दबा दिया था।

    इजराइल ने मंगलवार को पूरे गाजा में हमले किए। इसे हाल के हफ्तों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। इजराइली बलों ने खासकर उत्तरी गाजा को निशाना बनाया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इजराइल यहां अपने सैनिकों को पहले ही उतार चुका है। उसने मंगलवार को हवाई हमलों के साथ टैंकों से भी मध्य और दक्षिण गाजा में गोले बरसाए।

    गाजा पट्टी के उत्तरी किनारे बेत हानून पर सोमवार रात भर टैंक से गोले बरसाए जाते रहे। दूसरी ओर, इजराइल में यहूदी फसह की छुट्टियां मनाने के लिए सरकारी कार्यालय और कारोबार बंद रहे। हालांकि, इस दौरान दक्षिणी सीमा पर स्थित शहरों में राकेट हमले के अलर्ट गूंजते रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाफियाओं के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त,प्राथमिकी दर्ज
    Next Article मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम चार बजे होगा जारी
    admin

      Related Posts

      नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

      May 25, 2025

      राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश

      May 25, 2025

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version