Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामनवमी को लेकर हाइलेवल मीटिंग : संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश
    Top Story

    रामनवमी को लेकर हाइलेवल मीटिंग : संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिला पुलिस के अलावा स्पेशल फोर्स की तैनाती की जायेगी
    रांची। रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को हाइलेवल मीटिंग हुई। गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड के डीजीपी के साथ-साथ मुख्यालय के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि सभी जिलों के डीसी और एसपी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े। शनिवार को गृह सचिव वंदना दादेल की अध्यक्षता में रामनवमी की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान राज्य के सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिलों में रामनवमी को लेकर की गयी तैयारी का पूरा प्लान गृह सचिव और डीजीपी के सामने रखा। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में रामनवमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं खासकर सभी संवेदनशील जिलों विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।
    डीजीपी ने बताया कि राज्य के वैसे संवेदनशील जिले जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आये हैं, वहां जिला पुलिस के अलावा स्पेशल फोर्स की तैनाती भी की जायेगी। डीजीपी के अनुसार सभी जिलों में पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेगी, वहीं सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि सभी वर्गों के गणमान्य लोगों के संपर्क में रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। रामनवमी को लेकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग जिले के एसपी को विशेष तौर पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
    डीजीपी के अनुसार राज्यभर के सांप्रदायिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है सभी जिलों में उन लोगों की सूची बनायी जा रही है जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं। ऐसे कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है। पूर्व में हुए झड़प के दौरान उत्पात में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। घटना की वजह और उसकी पृष्ठभूमि में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढुल्लू महतो को सरयू राय की चुनौती: मुझपर करें मुकदमा नहीं तो समझेंगे कायर
    Next Article रिकॉर्ड रूम में चोरी के बाद पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version