Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल : सत्ता के साझेदार दलों को गृहमंत्री की चेतावनी, मंत्रालय में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं
    दुनिया

    नेपाल : सत्ता के साझेदार दलों को गृहमंत्री की चेतावनी, मंत्रालय में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

    adminBy adminApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में सत्ता में साझेदार दलों के बीच एक महीने के भीतर मतभेद उभरने लगे हैं। प्रचण्ड सरकार को समर्थन देने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष तथा उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री प्रचण्ड एवं एमाले अध्यक्ष ओली को अप्रत्यक्ष रूप से उनकी पार्टी को मिले मंत्रालयों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी है।

    रवि लामिछाने ने पुलिस विभाग में पिछले सप्ताह हुए कुछ प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग में प्रधानमंत्री प्रचण्ड और सत्तारूढ़ गठबन्धन में शामिल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के हस्तक्षेप को आगे बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है। एक वीडियो जारी कर हुए गृह मंत्री रवि लामिछाने ने कहा कि पिछले हफ्ते पुलिस एसपी के प्रमोशन में जिस तरह से उनके कार्य के मूल्यांकन को दरकिनार करते हुए नेताओं की पहचान के आधार पर प्रमोशन किया गया, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। लामिछाने का दावा है कि उनके गृह मंत्रालय संभालने से पहले ही इस प्रमोशन की लिस्ट तैयार हो गई थी। लेकिन मीडिया में जिस तरह से उनकी आलोचना की गई और उनकी निर्णय क्षमता पर सवाल खड़ा किया गया, उसके बाद वो यह वीडियो जारी करने के लिए मजबूर हुए।

    दरअसल पिछले सप्ताह नेपाल पुलिस के पांच एसपी का प्रमोशन किया गया जिसमें ना तो वरिष्ठता का ख्याल रखा गया और ना ही कार्य मूल्यांकन को आधार बनाया गया। वरियता और कार्य मूल्यांकन के आधार पर चार नंबर और पांच नंबर पर रहे पुलिस अधिकारी को एक नंबर और दो नंबर पर प्रमोट कर दिया गया। मीडिया ने इस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री प्रचण्ड और एमाले अध्यक्ष के पी शर्मा ओली के पीएसओ होने के कारण पहले से लेकर तीसरे नंबर तक के अधिकारियों को नीचे धकेलते हुए चौथे और पांचवें नंबर के अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।

    इसकी व्यापक आलोचना होने के बाद सफाई देते हुए गृहमंत्री रवि लामिछाने ने कहा कि आगे से उनके मंत्रालय या उनकी पार्टी को मिले अन्य मंत्रालय में प्रधानमंत्री या किसी अन्य सत्तारूढ़ दल के नेता का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने वीडियो संदेश में बताया कि उनकी पार्टी कुछ काम करने और परिणाम दिखाने के लिए सरकार में शामिल हुई है। अगर उनको काम नहीं करने दिया गया या फिर उनके मंत्रालय के कामों में हस्तक्षेप किया गया तो उनकी पार्टी इस सत्ता समीकरण से बाहर निकलने में भी पीछे नहीं हटेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य विक्रम ने बांटे 5 न्याय-25 गारंटी कार्ड
    Next Article गजा के अल-शिफा अस्पताल का जायजा लेने वाली डब्लूएचओ टीम की रिपोर्ट, खाक में बदला अस्पताल
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version