Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गजा के अल-शिफा अस्पताल का जायजा लेने वाली डब्लूएचओ टीम की रिपोर्ट, खाक में बदला अस्पताल
    दुनिया

    गजा के अल-शिफा अस्पताल का जायजा लेने वाली डब्लूएचओ टीम की रिपोर्ट, खाक में बदला अस्पताल

    adminBy adminApril 7, 2024Updated:April 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मिशन ने गजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा का दौरा कर वहां की ताजा स्थिति का जायजा लिया। मिशन ने पाया कि कभी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ रहा यह सबसे बड़ा अस्पताल खाक में बदल चुका है और वहां कई शव पड़े मिले।

    उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह के सैन्य ऑपरेशन के बाद इजराइली सुरक्षा बल गजा सिटी के अल-शिफा अस्पताल से बाहर आए थे। जिसके बाद शुक्रवार को काफी कोशिशों के बाद डब्लूएचओ का मिशन अस्पताल में दाखिल हो पाया।

    डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनहोम गेब्रेयासिस ने एक्स पर ट्वीट कर अस्पताल के हालात की जानकारी देते हुए बताया है कि डब्ल्यूएचओ और उसके सहयोगी अल-शिफा पहुंचने में कामयाब रहे जो कभी गजा के स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ था। ताजा घटनाक्रम के बाद ये इंसानों की कब्रों का खंडहर है। अस्पताल कॉम्प्लेक्स का अधिकतर हिस्सा नष्ट हो चुका है और ज्यादातर सामान खाक में बदल चुके हैं। डब्लूएचओ टीम को मिशन के दौरान कम-से-कम पांच शव मिले।

    टेड्रोस ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा है कि पिछले साल अस्पताल पर इजराइल के पहले हमले के बाद अल-शिफा में बुनियादी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के डब्ल्यूएचओ और अन्य सहायता समूहों द्वारा किए गए प्रयास बेकार हो गए हैं और लोग एक बार फिर जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो गए हैं। टेड्रोस ने कहा कि गाजा में तत्काल कार्यवाही की जरूरत है क्योंकि अकाल मौत का खतरा मंडरा रहा है, बीमारी फैल रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, गाजा के 36 मुख्य अस्पतालों में से केवल 10 आंशिक रूप से कार्य कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों के इजराइल पर भीषण हमले के बाद गजा युद्ध की शुरुआत हुई। हमास आतंकियों के हमले में दक्षिणी इजराइल में 1,170 लोगों की मौत हुई थी और करीब 250 लोगों को बंधक बनाया। हमास को नष्ट करने की कसम खाते हुए इजराइल इस क्षेत्र पर लगातार बमबारी कर रहा है जिसमें अबतक कम से कम 33,137 लोग मारे गए हैं

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : सत्ता के साझेदार दलों को गृहमंत्री की चेतावनी, मंत्रालय में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं
    Next Article हमास के खिलाफ इजराइल युद्ध के 6 माह पूरे, चुनाव की मांग को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन तेज, आज येरूशलम में रैली
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version