Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत: शिवराज सिंह चौहान
    राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत: शिवराज सिंह चौहान

    adminBy adminApril 11, 2024Updated:April 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने विदिशा लोकसभा की इछावर और खातेगांव विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के नंबर वन नेता नरेन्द्र मोदी हैं और देश की नंबर वन पार्टी भाजपा है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हम देश बनाने के लिए कार्यकर्ता हैं। भाजपा अद्भुत पार्टी है और आज यहां हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता साथी उपस्थि हैं, मैं आप सभी को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।

    दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत
    पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो दुनिया में कहीं भी भारत की इज्जत नहीं थी। भारत तो घपले-घोटालों का देश कहा जाता था लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट गया। तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हो गया, आतंकवाद समाप्त हो गया और आयोध्या में राममंदिर बन गया। मुझे पूरा विश्वास है कि, विकसित भारत का निर्माण भी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही होगा और हमारा भारत, दुनिया को दिशा दिखाएगा। देश को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

    आप ही शिवराज
    शिवराज ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से कहा कि, आप अपने-अपने घरों से निकलें और चुनाव प्रचार में जुट जाएं क्योंकि आप ही ये चुनाव लड़ रहे हो, आप ही भाजपा के उम्मीदवार हो और आप ही शिवराज हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, हर बूथ पर जाएं और मजबूती के साथ काम करें। साथ ही घर-घर संपर्क कर भाजपा की सरकार और मोदी की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की हर विधानसभा से हमें खिला हुआ कमल का फूल मोदी को भेंट करना है और रिकॉर्ड मतों से एक बार फिर देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

    कांग्रेस के सर्वोच्च नेता चुनाव से भाग रहे हैं
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के सर्वोच्च नेता ही चुनाव से भाग रहे हैं। मैडम सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, अब तक भी रायबरेली से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है और राहुल गांधी से कहा गया कि, आप अमेठी से चुनाव लड़ लो तो उन्होंने कहा कि, मैं तो साउथ जा रहा हूं। अब जिस पार्टी के नेता चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दें ऐसी पार्टी की दुर्गति तो तय है। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है।

    कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
    पूर्व सीएम ने कहा कि, 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था, आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा था। रामलला विराजमान हो रहे थे। हर जगह उत्सव मनाया जा रहा था, बहनें घरों में दीप जला रही थी, हर घर पर भगवा पताका लहरा रहा था, पूरा देश खुशियां मना रहा था। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे। कांग्रेस की बुध्दि भ्रष्ट हो गई है। अब जो लगातार गलत फैसले ले रही हैं ऐसी कांग्रेस में भला कौन रहेगा। कांग्रेस के नेता पार्टी इसलिए भी छोड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने राममंदिर का विरोध किया। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि, जितना विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है कभी कांग्रेस ने नहीं किया है। कांग्रेस को जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है।

    पद, बेहतर सेवा के लिए है
    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरे लिए बेटियां देवी का रूप है। बेटी देवी है इसलिए किसी भी कार्यक्रम से पहले बेटियों की पूजा करता हूं और मैं सभी बहनों में देवी की मूर्ती देखता हूं, मैं बहनों की पूजा करता हूं और उनके कल्याण के लिए काम करता हूं। बेटी वरदान बन जाए इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी और बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं रहे इसलिए लाड़ली बहना योजना बनी। बहनों की जिंदगी कैसे बेहतर बने, उनके कल्याण के लिए सदैव काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि, मैया से मैंने यही मांगा है कि, मुझे विद्या नहीं चाहिए, मुझे बल नहीं चाहिए , मुझे धन नहीं चाहिए , मुझे स्वर्ग भी नहीं चाहिए, मुझे मुक्ति भी नहीं चाहिए, माँ मुझ पर कृपा करना और बार-बार इसी जनता की सेवा के लिए मुझे पैदा करती रहना। उन्होंने कहा कि, हम राजनीति में केवल पद के लिए नहीं है, पद तो बेहतर सेवा के लिए चाहिए। चुनाव केवल इसलिए की जनता की सेवा कर सकें। भाजपा देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमाड़ में आठ किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बम बरामद
    Next Article सरहुल पूजा के बाद पाहन की भविष्यवाणी, राज्य में इस वर्ष होगी अच्छी बारिश
    admin

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version