Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: सिंधु, प्रणय की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त
    स्पोर्ट्स

    बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: सिंधु, प्रणय की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024 में गुरुवार को भारत का अभियान दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय के क्रमशःमहिला और पुरुष एकल वर्ग के अंतिम 16 दौर में हार के साथ समाप्त हो गया।

    सिंधु चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में 69 मिनट तक चले मैच में दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी हान यू से 18-21, 21-13, 17-21 के स्कोर से हार गईं। सिंधु की छह मैचों में चीनी शटलर से यह पहली हार थी।

    सिंधु ने पहले गेम में दबदबा बनाए रखा और ब्रेक के समय छह अंक से आगे रहीं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता 15-10 से आगे थीं, लेकिन हान यू ने लगातार छह अंक जीतकर बढ़त हासिल कर ली और फिर पहला गेम जीतने में सफल रहीं।

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने जोरदार जवाब दिया और दूसरा गेम आसानी से जीतकर मैच को तीसरे गेम तक ले गईं। हालांकि चीनी शटलर ने तीसरा गेम जीतकर सिंधु का बाहर कर दिया।

    इससे पहले सिंधु ने बुधवार को पहले दौर में पूर्व यूथ ओलंपिक गेम्स विजेता मलेशिया की गोह जिन वेई को हराया था।

    पुरुष एकल में विश्व में नौवें स्थान पर रहे प्रणय को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी, ने 18-21, 11-21 से हरा दिया।

    प्रणय ने पहले गेम में चार अंकों से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 15 अंकों के स्कोर पर गेम बराबर कर लिया। लेकिन लिन चुन-यी ने पहले गेम में जीत हासिल की और दूसरे गेम में भारतीय शटलर को कोई मौका नहीं दिया।

    अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो दोनों महिला युगल टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पोनप्पा और क्रैस्टो, भारत की विश्व में 20वें नंबर की सर्वोच्च रैंक वाली जोड़ी, को नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा की विश्व नंबर 3 जोड़ी ने 49 मिनट में 21-17 और 21-12 से हराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलन और मिल्ने पाकिस्तान टी20 सीरीज से बाहर, ब्लंडेल और जैक फॉल्क्स को मौका
    Next Article लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली के कोच पोटिंग ने कहा-हम सुनिश्चित करेंगे कि मैच के बाद हमें पछतावा न हो
    admin

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version