Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इंडी गठबंधन दिशाहीन, एनडीए के पास प्रगति को गति देने का‌ संकल्प: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    इंडी गठबंधन दिशाहीन, एनडीए के पास प्रगति को गति देने का‌ संकल्प: सुदेश महतो

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो के चंद्रपुरा में मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ों ने थामा आजसू पार्टी का दामन

    रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है।

    उक्त बातें पर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के नेतृत्व करने वाले को चुनने के लिए भी है। अब तक दो चरणों में हुए मतदान में जो संकेत मिल रहे हैं उससे जनता ने नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा किया है।

    उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में एनडीए की बड़ी जीत के साथ यहां की जनाकांक्षाओं को पूरे करने के लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस की विदाई यही लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगी। आजसू ने गिरिडीह के विकास को अपना लक्ष्य‌ माना है और झामुमो-कांग्रेस वालों का काम है पहले अपना अपना घर भरना। अब जनता इनके छलावे में आने वाली नहीं है।

    इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लखन लाल महतो ने कहा कि सुदेश महतो के विचार, सोच व आजसू पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी के नीति सिद्धान्तों को जन जन तक पहुचाएंगे।

    इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमेन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव लंबोदर महतो, यशोदा देवी, मुकुंद चंद्र मेहता, अजय सिंह, संतोष महतो (तोपचांची), काशीनाथ सिंह, सचिव संतोष महतो, नवीन महतो, राजेश महतो, हलधर महतो, जयलाल उर्फ जेली महतो, रिंकी देवी उप प्रमुख चंद्रपुरा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    * सदस्यता ग्रहण
    लखन लाल महतो की अगुवाई में नेपाल महतो, सीमा देवी, सुमित्रा देवी, बुद्धिनाथ महतो, ताराचंद महतो, सविता देवी, सुरेश महतो, निखिल कुमार, अनिता देवी, पूनम देवी, दिलीप कुमार, राजेन्द्र महतो और परसबनी पंचायत से नमिता देवी, गीता देवी, लाखिया देवी, दिलीप सिंह, इंद्रलाल सिंह, चितनारायन सिंह, ज्ञानती देवी, गीता देवी, आशा देवी, राजेन्द्र, राजेश, बुद्धिनाथ, ताराचंद, दिलीप, बिंदेश्वर समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 1200 दागियों से भरवाया बांड
    Next Article झारखंड पार्टी के चुनावी समर में उतरने से बदल सकता है खूंटी का राजनीतिक समीकरण
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version