Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»यूथ प्लस»जैक बोर्ड 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा
    यूथ प्लस

    जैक बोर्ड 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे लेकर जैक ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। मार्क्स फाइल भी तैयार कर ली गयी है। यह जानकारी जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गयी है।

    जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य अभी कुछ जिलों में पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इंटर की परीक्षा का रिजल्ट मैट्रिक के साथ नहीं जारी होगा। इंटर का रिजल्ट 17 मई के आसपास जारी होने की संभावना है। इस बार मार्क्स फाइल तैयार करने में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसका लाभ रिजल्ट तैयार करने में मिल रहा है। जमशेदपुर में विवेकानंद हाईस्कूल में चल रहे मूल्यांकन केंद्र पर अब तक 2,744 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका है। इसमें अंग्रेजी की कॉपियां शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य सभी विषयों की कॉपियों की जांच हो चुकी है।

    मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में राज्यभर के 7,66,520 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी जिलों में कुल 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मैट्रिक में 4,21,678 और इंटर में 3,44,842 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चली। रांची जिले में करीब 70,000 छात्रों के लिए 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ढंग से देश संभालती तो स्थिति कुछ और होती: समीर उरांव
    Next Article प्लेऑफ से पहले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर लय हासिल करना चाहेगी ओडिशा एफसी
    admin

      Related Posts

      वित्त विभाग के लेखा सहायक के 348 पदों पर होगी नियुक्ति

      December 28, 2024

      उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

      November 21, 2024

      झारखंड पुलिसकर्मियों के पास 12 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर, करें ऑनलाइन आवेदन

      September 25, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद
      • सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं
      • आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया
      • आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version