Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»प्लेऑफ से पहले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर लय हासिल करना चाहेगी ओडिशा एफसी
    स्पोर्ट्स

    प्लेऑफ से पहले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर लय हासिल करना चाहेगी ओडिशा एफसी

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। ओडिशा एफसी की टीम आज शाम यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेंगी, तो जगरनॉट्स प्लेऑफ से पहले कुछ सकारात्मक लय पाने की कोशिश करेंगे।

    इस सीजन में एक समय ओडिशा (जगरनॉट्स) की टीम तालिका के शीर्ष पर पहुंचती नजर आ रही थी, लेकिन उनका हाल में फॉर्म खराब हो गया है, उन्होंने पिछले पांच मैचों में 15 में से आठ अंक गंवा दिए हैं। फिलहाल, वे न केवल आईएसएल 2023-24 लीग विनर्स की दौड़ से बाहर हैं, बल्कि दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच सकते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें सेमीफाइनल के लिए प्लेऑफ में संघर्ष करना होगा।

    वहीं, नॉर्थईस्ट (हाईलैंडर्स) की टीम आज अपना अंतिम लीग मैच खेलकर एक दिलचस्प सीजन समाप्त करेगी। 2022-23 के निराशाजनक अभियान के बाद, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने नए मुख्य कोच जुआन पेड्रो बेनाली की देखरेख में बेहतर प्रदर्शन किया।

    हाईलैंडर्स ने 21 मैचों में पांच जीत हासिल की है और आठ ड्रा खेले हैं। हालांकि शीर्ष-छह स्थान उनकी पहुंच से बाहर है, लेकिन वे अपने अभियान का अंत जीत से करना चाहेंगे।

    नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने मैच से पहले शुक्रवार को कहा, “हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और हमें गर्व है। कभी-कभी, फुटबॉल का खेल क्रूर होता है। हमारा वो दिन खराब था। दोनों टीमें जीत के लिए दम लगा रही थीं। अगर हमें ड्रा मिल जाता तो हमारे लिए अच्छा होता। लेकिन, यही फुटबॉल है। चेन्नइयन एफसी समेत प्लेऑफ में पहुंची सभी टीमों को शुभकामनाएं।”

    ओडिशा एफसी के सहायक कोच फ्लॉयड पिंटो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लीग खत्म नहीं हुई है। हमारे पास जीतने के लिए अभी भी तीन अंक हैं। यदि कुल मिलाकर कहें, तो हम लीग विनर्स खिताब की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन प्लेऑफ में बने हुए हैं जो टीम स्टाफ के प्रयासों के बारे में बहुत कुछ कहता है। आज, उम्मीद क्लब के लिए उच्च मानक स्थापित करने की है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिनमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 5 और ओडिशा एफसी ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैक बोर्ड 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा
    Next Article बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: चीन ने महिला एकल का खिताब सुनिश्चित किया
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version