आजाद सिपाही संवाददाता
बसिया कोनबीर/रायडीह। भाजपा एसटी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव ने गुमला के बसिया और रायडीह में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्ष तक सत्ता की बागडोर संभाली लेकिन ढंग से संभाली होती तो आज देश की यह स्थिति नहीं होती। विगत दस वर्षों में नरेंद मोदी के द्वारा बहुत विकास हुआ है, वे गांव के लोगों की उन्नति और कोरोना काल में लोगों को अन्न योजना के माध्यम से सेवा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री का सपना देश को नंबर वन बनाने का है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो गांव के लोगों को एयर से रोड, रेल पानी, सड़क लोगों को मिले यह सोचते है। देश के प्रधानमंत्री जानते हैं कि ये आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। देश को 2047 तक इतना संपन्न कर देंगे कि कोई गरीब नहीं होगा, दुखी नहीं होगा, लूट न होगी। समीर उरांव ने कहा कि रामराज्य आयेगा इसलिये अयोध्या में पहले रामलला को लाये, हमें घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धि बतानी होगा। लोहरदगा लोकसभा में सुर्दशन भगत ने जो कार्य को बढ़ाया है उसे मैं आगे बढ़ाऊंगा। मैं सिसई में पहले कार्य किया हूं आगे भी अवसर मिलने पर आपकी सेवा में रहूंगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत नरेंद मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। भाजपा द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लोहरदगा सांसद सुर्दशन भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने भी संबोधित किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

