-रांची से देवेंद्रनाथ, धनबाद से इखलाक, दुमका से बेबी लता प्रत्याशी
रांची। जयराम महतो की पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जेएलकेएम झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। पार्टी ने शनिवार को पत्र के माध्यम से 3 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। रांची, दुमका और धनबाद लोकसभा में जेएलकेएम ने उम्मीदवार उतारे हैं। रांची से देवेंद्रनाथ महतो, धनबाद से इखलाक अंसारी और दुमका से बेबी लता टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकरी हो कि तीनों सीट पर एनडीए अपने उम्मीदवार का एलान कर चुका है। वहीं इंडिया गठबंधन ने इन तीन सीटों में से महज एक पर ही उम्मीदवार का एलान किया है। रांची से एनडीए ने संजय सेठ, दुमका से सीता सोरेन और धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया गया है। इंडिया ने दुमका से नलिन सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। जयराम के चुनावी मैदान में होने से गिरिडीह लोकसभा का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए ने चंद्रप्रकश चौधरी को दूसरी बार टिकट दिया है। चंद्रप्रकश बतौर आजसू प्रत्याशी चुनाव लड़ते नजर आयेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन ने झामुमो के मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



