Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इवीएम और चुनाव आयोग के घोषित परिणाम पर ही झामुमो को सत्तासुख: अरुण उरांव
    झारखंड

    इवीएम और चुनाव आयोग के घोषित परिणाम पर ही झामुमो को सत्तासुख: अरुण उरांव

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इंडी ठगबंधन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार
    रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव ने झामुमो पर पलटवार किया है। बुधवार को कहा कि इवीएम और चुनाव आयोग के घोषित परिणाम पर ही झामुमो को सत्तासुख मिला है। इंडी ठगबंधन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। देश में चुनाव आयोग के निर्देश पर अब तक पांच राज्यों के आठ डीएम और 12 एसपी बदले गये, जिसमे देवघर के एसपी भी शामिल हैं। लेकिन झामुमो का बौखलाहट यह बता रहा कि देवघर एसपी राज्य के पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि झामुमो के कार्यकर्ता हैं। झामुमो अपनी हार की छाया से ही डर गया है। अभी तो हार का सामना करना बाकी है। कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है, जो देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन झामुमो अपने आप को इन सभी से ऊपर मानता है।
    उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर का अधिकार आयोग को है।

    झामुमो चौतरफा संकट से घिरा
    अरुण उरांव ने कहा कि दरअसल झामुमो चौतरफा संकट से घिरा है। जनता का विश्वास उनकी पार्टी से उठ चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई ने उन्हें डरा दिया है। इंडी ठगबंधन अपनी अंतिम सांसें झारखंड में गिन रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत के खिलाफ ईडी की ओर से दर्ज शिकायतवाद में होगी 18 को सुनवाई
    Next Article JMM विधायक दल की बैठक के बाद हो सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version