-इंडी ठगबंधन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कर रहा दुष्प्रचार
रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरुण उरांव ने झामुमो पर पलटवार किया है। बुधवार को कहा कि इवीएम और चुनाव आयोग के घोषित परिणाम पर ही झामुमो को सत्तासुख मिला है। इंडी ठगबंधन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। देश में चुनाव आयोग के निर्देश पर अब तक पांच राज्यों के आठ डीएम और 12 एसपी बदले गये, जिसमे देवघर के एसपी भी शामिल हैं। लेकिन झामुमो का बौखलाहट यह बता रहा कि देवघर एसपी राज्य के पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि झामुमो के कार्यकर्ता हैं। झामुमो अपनी हार की छाया से ही डर गया है। अभी तो हार का सामना करना बाकी है। कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है, जो देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन झामुमो अपने आप को इन सभी से ऊपर मानता है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर का अधिकार आयोग को है।

झामुमो चौतरफा संकट से घिरा
अरुण उरांव ने कहा कि दरअसल झामुमो चौतरफा संकट से घिरा है। जनता का विश्वास उनकी पार्टी से उठ चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई ने उन्हें डरा दिया है। इंडी ठगबंधन अपनी अंतिम सांसें झारखंड में गिन रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version