Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार कर रही : कल्पना सोरेन
    Top Story

    केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार कर रही : कल्पना सोरेन

    adminBy adminApril 4, 2024Updated:April 4, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपक सिंह

    हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45वां स्थापना दिवस हजारीबाग के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मना। अध्यक्षता केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सदस्य संजीव बेदिया और संचालन नीलकंठ महतो ने किया। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के अलावा रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में अनुमानत: 20 हजार लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपस्थित हुईं। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन जोहार के उदघोष के साथ कर शहीदों को नमन किया। कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस झारखंड को अलग राज्य बनाने में अपने प्राण न्योक्षावर करनेवालों को श्रद्धांजलि है। झारखंड की जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा कि आपका बेटा, आपका भाई, आपका दोस्त हेमंत जी यही कहना चाहते हैं कि आप उन्हें माफ कर दीजिए, क्योंकि जनादेश के बाद भाजपा की साजिश के कारण वह जेल में हैं। उन्होंने जनता और उनके कल्याण के लिए कई कार्य किये, जो भाजपा को नहीं पचा। जो तानाशाह हैं और केंद्र में बैठे हैं, वह नहीं चाहते कि कोई आदिवासी का बेटा सत्ता में रहे। गर्व के साथ कहती हूं कि हेमंत जी ने जनता को अपना भाई समझा और दुख में भागीदार बने। कोरोना में हेमंत सोरेन ने जान जोखिम में डाल कर जो बाहर थे, उनको प्लेन और ट्रेन से झारखंड लाया। हमें गर्व है कि मैं शिबू सोरेन की बहू हूं, जिन्होंने झारखंड को अलग कराया। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला बेटा की तरह व्यवहार कर रही। भाजपा वाले देश में एक ही पार्टी रखना चाहते हैं, एक व्यापारी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, एक राज्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं। भाजपा वाले बोलते हैं कुछ और करते हैं कुछ और। भाजपा को झारखंडियों से नफरत है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि झारखंड का कोई भाई बेटा आगे बढ़े।

    मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आज हमारे नेता जेल में हैं, मगर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन घूम घूम कर जनता की सेवा कर रही और उनकी बात सुन रही हैं। हमारी सरकार ने सभी योग्य को पेंशन, अबुआ आवास, गुरुजी कार्ड दिया। केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार, जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, उसे यह नहीं पच रहा था कि आदिवासी का बेटा झारखंडियो के लिए काम करे। यहां के लोगों को वोट बैंक से ज्यादा नहीं समझा, मगर अब झारखंडी जाग चुका है और भाजपा के तिलिस्म को तहस नहस करेगा। यहां के लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहा, उसे मजा चखायेंगे।

    टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि हजारीबाग आंदोलन की धरती है। झारखंड आंदोलन में यहां के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभायी है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट देकर भाजपा को हरायें। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह टेकलाल बाबू की कर्मभूमि है। आज हजारीबाग में जुटी भीड़ यह साबित कर रही है कि वह अपने नेता हेमंत सोरेन को कितना चाहती है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को साजिश कर जेल भेजा है, मगर यह भाजपा बहुत दिनों तक उन्हें जेल में नहीं रख सकती, क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की लाखों जनता का आशीर्वाद है।

    स्थापना दिवस में आयी भीड़ बेसब्री से कल्पना सोरेन का इंतजार कर रही थी, कल्पना के मंच पर पहुंचते ही जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा गांधी मैदान
    झामुमो के स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग के गांधी मैदान में लगभग बीस हजार लोगों की उपस्थिति हुई। इनमें से अधिकांश लोग हाथों में झामुमो का झंडा लिये हुए थे। भीड़ से बार-बार हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। चिलचिलाती धूप में भी सभा में आये लोग हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कल्पना सोरेन मंच पर पहुंची, उनके स्वागत में हजारों हाथ ऊपर उठे और कल्पना सोरेन तथा हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद के भी नारे लगे।
    हेमंत की कमी खल रही है: फागू बेसरा
    सभा को संबोधित करते हुए राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा ने कहा कि आज हेमंत सोरेन की कमी खल रही है। हेमंत सोरेन को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया, क्योंकि हेमंत सोरेन गरीब गुरबों की बात करते थे। 14 सीटों से भाजपा को हराना है।

    आज की भीड़ देख कर भाजपा की नींद उड़ जायेगी: संजीव बेदिया
    केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि जेपी पटेल को जितायेंगे, तभी हेमंत सोरेन का हाथ मजबूत होगा। साथ ही कहा कि आज का स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक है। आज की भीड़ से भाजपा वालों की नींद उड़ जायेगी।

    ऐतिहासिक भीड़ ने लंबी लकीर खींची: कमल नयन
    केंद्रीय सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा कि आज जुटी ऐतिहासिक भीड़ ने यह लकीर खींच दी कि भाजपा की झारखंड के साथ पूरे देश में हार होगी।

    भाजपा गरीबों का शोषण कर रही है: विनोद किस्कू
    रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र में आयी है, तब से पूरे भारत के गरीबों का शोषण कर रही है। गौरव पटेल ने कहा कि अपने बाबा टेकलाल महतो और पिता राम प्रकाश भाई पटेल के आदर्शो ंपर चल झामुमो को आगे बढ़ाना है।
    कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, टेको चंद महतो, मनोहर राम, राजकुमार महतो, मो इजहार, संजय सिंह, सुनील शर्मा, चंदन सिंह, मो इजहार अंसारी, राजा खान, दिगंबर मेहता, प्रयाग मेहता, रवि सिंह, महताब हुसैन, कमाल कुरैशी, मनसा देवी, कुदूस अंसारी, वीरेंद्र राणा, मो यासीन, नंदू प्रसाद, मुकेश राउत,इंद्रदेव मेहता, रफीक अंसारी, देवानंद, रुचि कुजूर समेत अन्य झामुमो नेताओ ने भी संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रोजेक्ट इंपैक्ट की समीक्षा के लिए राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम विभिन्न जिलों के लिए रवाना
    Next Article इजराइल में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: विदेश मंत्रालय
    admin

      Related Posts

      टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      May 14, 2026

      झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की

      May 14, 2026

      आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत

      May 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
      • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
      • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
      • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version