केंद्र कर रहा झारखंड से सौतेला व्यवहार: कल्पना
21 अप्रैल को इंडी गठबंधन करेगा उलगुलान
रांची। कल्पना सोरेन झामुमो के केंद्रीय कार्यालय पहली बार पहुंचीं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाली इंडी गठबंधन की महारैली की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं के साथ मंथन के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी थी। 21 अप्रैल को होनेवाली महारैली के बारे में चर्चा हुई। समय कम होने के कारण अभी और बातें होनी बाकी हैं। कहा कि हेमंत सोरेन का जो सपना रहा है, उसे जिस तरीके से रोका गया है, उसे उलगुलान के माध्यम से पूरे देश को बताना है। केंद्र सरकार किस तरीके से झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संवैधानिक पद पर बैठ कर हेमंत जी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को किस तरीके से जेल में डाला गया है। इस रैली के माध्यम से इंडी गठबंधन का राज्य में उलगुलान होगा। इस बैठक में रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे। वहीं कार्यालय में अभिषेक कुमार पिंटू भी मौजूद थे।
जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में हुर्इं शामिल
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद शनिवार को कल्पना सोरेन डुमरी पहुंचीं। वहां जगरनाथ महतो के पैतृक गांव में पुण्यतिथि में हिस्सा लिया।
झामुमो कार्यालय पहुंचीं कल्पना सोरेन, कार्यकर्ताओं संग मंथन
Related Posts
Add A Comment