रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल को गांडेय सीट के लिये नामांकन दाखिल करेंगी। कल्पना सोरेन अब सक्रिय रूप से राजनीति हिस्सा बन गई हैं। वह लगातार एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं। रविवार को ही उन्होंने उलगुलान महारैली जैसे बड़ी सभा में हुंकार भरी थी। बता दें कि बीजेपी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। गांडेय उपचुनाव 20 मई को होना है, यह चुनाव काफी दिलचस्प होगा। बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई है। उनकी गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद से ही कल्पना ने राजनीति ज्वाइन कर ली है और अब वह केंद्र की भाजपा सरकार के साथ आंख में आंख मिलाकर बात करते हीं।

31 दिसंबर से खाली है सीट
गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version