रांची। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट हो गई। दो गुटों के बीच झड़प में चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई चोटिल हो गए। झड़प उस वक्त हुई, जब झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम स्वागत भाषण दे रहे थे। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।