Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उलगुलान न्याय रैली में गरजे नेताः अबकी मोदी सरकार को गद्दी से बाहर करेगी जनता
    Jharkhand Top News

    उलगुलान न्याय रैली में गरजे नेताः अबकी मोदी सरकार को गद्दी से बाहर करेगी जनता

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments12 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा), रांची में रविवार को आयोजित उलगुलान न्याय रैली में इंडी अलायंस के नेताओं ने भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्हें चैलेंज करते हुए कहा कि अबकी बार जनता उन्हें दिल्ली की गद्दी से बाहर कर देगी। जुमलेबाजी, बढ़ती महंगाई से जनता उब चुकी है। मोदी सरकार की विदाई तय है। रैली में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से उनका साथ देने की भावुक अपील की। कल्पना सोरेन ने मंच से हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ा। कहा कि उलगुलान की धरती पर न्याय महारैली में विभिन्न गांव, टोले, पंचायत और देश भर से लोग जुटे हैं। वे खुद रैली में जनता के बीच नहीं हैं। उन्हें बेबुनियाद आरोपों से जेल में केंद्र की सरकार ने बंद करके रखा है। दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल को भी साथियों के साथ जेल में बंद रखा है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है। वे जिस लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं प्रयास देश भर के नेता कर रहे हैं। उलगुलान का मतलब ही है कि अब देश में ठगों की सरकार नहीं चलेगी। संविधान खत्म नहीं होने दिया जायेगा। मौके पर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला सहित इंडी अलायंस के कई नेता, झारखंड सरकार के मंत्रीगण, विधायक और कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

    अबकी चुनाव में हराना जरूरी

    कल्पना ने हेमंत का संदेश पढ़ते कहा कि देश एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। 2014 से देश में एनडीए की सरकार चल रही है। हालांकि पूरे देश के राज्यों का जनाधार एनडीए को अबतक नहीं मिला है। ऐसे में भाजपा-एनडीए गैर भाजपाई राज्यों के साथ सौतेलापन दिखा रही है। उनके साथ नहीं आने वाले को जेल भेजा जा रहा है। 2014 में जब से एनडीए सरकार है, तब से हर वर्ग को ठगा गया है। आदिवासी, किसान को भी। अलग-अलग सूचना तंत्रों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा। झारखंड के लोग गरीब हैं। यहां के संसाधनों से देश चलता है पर यहां के लोगों को हक, अधिकार नहीं मिल रहा। पूरे देश को किस तरह से केंद्र सरकार ने ठगा है, लूटा है, इसे रैली में नेता बताएंगे। राज्य अलग होने के बाद परिसीमन की बात थी जिससे आदिवासियों की सीट और घट जाती। पर शिबू सोरेन के विरोध के कारण परिसीमन लागू नहीं हो सका। वर्तमान लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र फिर से इस विषय को लाने वाली है। जिस तरह से वह कानून बना रही है, उससे आदिवासियों, दलितों को नुकसान होने वाला है। आज के परिप्रेक्ष्य में आदिवासी, दलितों के खिलाफ केंद्र सरकार का रवैया खराब है। मणिपुर जल रहा है, बहु बेटियों के खिलाफ अपराध हो रहा है पर सरकार चुप है। लद्दाख में शून्य डिग्री टेंपरेचर पर भी विरोध कर रहे हैं, यह भाजपा का फर्जी आदिवासी प्रेम दिखाता है। 2014 में अगर एनडीए जीतता है, तो आदिवासियों के लिए बड़ा खतरा होगा। स्थानीय भाषा और संस्कृति को पहचान दिलाना, खतियान लागू करना, यह सब तब होगा जब केंद्र की तानशाही सरकार को परास्त किया जाये। यहां के लोगों ने हक, अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उसी का नतीजा है कि गुरुजी के संघर्ष में अलग राज्य मिला। मजबूत सरकार 2019 में बनायी। अबकी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी। देश की अखंडता को तोड़ने वालों को खदेड़ा जायेगा।

    भाजपा को देश भर से भगाना हैः आलमगीर

    रैली में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड प्रदेश वीरों की है। आजादी के पहले से लेकर उसके बाद भी जिसने भी लोगों को कुचलने का काम किया है, उसके खिलाफ यहां के योद्धाओं ने लोहा लिया है। 1899 में उलगुलान आरंभ हुआ था। विदेशियों को भगाया गया था। अब यहां के लोगों के दिलों में क्रांति भरी हुई है। भाजपा को भगाना है। बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी तंत्र के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। इस रैली का संदेश देश भर में जाए। 2019 के चुनाव में यहां भाजपा को हटाया गया था। नेतृत्व परिवर्तन किया था। आज पूरे देश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग है। यहां के लोगों के लिए राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं घर घर तक पहुंचायी। पर केंद्र सरकार को यह रास नहीं आया। अब हेमंत की गिरफ्तारी के बाद उलगुलान शुरू हुआ है। यहां से संदेश पूरे देश में जाएगा। 2024 में नया परिणाम देखने को मिलेगा। सभी लोकसभा सीटों पर जीत का संकल्प लेकर सभी यहां से जाएं।

    टीएमसी के पूर्व सांसद विवेक गुप्ता ने कहा कि वे इंडिया अलायंस में गर्व के साथ शामिल हुए हैं। अरविंद और हेमंतजी का चेयर रैली में खाली है। केंद्र जितना जोर आजमाना है, लगा ले। दोनों नेताओं की वापसी होगी। सावित्री नाम की महिला अपने पति को यमराज से वापस ले आयी थी। यहां सुनीता, कल्पनाजी के साथ तो उनके समर्थक भी हैं। अब प्रजातंत्र, लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया है। एक-एक वोट, बीजेपी को चोट, यह मैसेज सब जगह जाए।

    शिवसेना (उद्भव ठाकरे गुट) की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्भव ठाकरे महाराष्ट्र में चुनाव के मौसम में व्यस्त हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि हमारी दो बहनें दिल्ली और झारखंड की हैं। उनके लिए आवाज उठाओ। ईडी, सीबीआई विपक्षी आवाज का गला घोंटने में लगी है। झूठी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। 2014 से अब तक एक भी वादे मोदीजी ने पूरे नहीं किए। हम आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। जो जो ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कर रहे हैं, उन सबको सबक सिखाएंगे। माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को फंसाने की जो साजिश है, नयी नहीं पुरानी है। अलग राज्य बनने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। आरएसएस, भाजपा का वश चलता तो इस राज्य का नाम वनांचल कर देते। नाम नहीं बिगाड़ पाए पर काम बिगाड़ने की कोशिश जारी है। नया राज्य बनने के बाद डोरंडा में ईद के मौके पर गोली चलती है। कोडरमा के मरकच्चो में गोली चलती है। बाद में विधायक महेंद्र सिंह की हत्या हो जाती है। 2014-2019 तक जब डबल इंजन सरकार का आतंक चल रहा था, फादर स्टेन स्वामी को पुणे की जेल में डाल दिया गया। वे जेल में बंद गरीब आदिवासियों की आवाज बुलंद कर रहे थे। आज वही दौर है जब हेमंत सोरेन, अरविंद को जेल में डाल दिया गया है। 400 पार के गुब्बारे की हवा लोगों ने पहले चरण में ही निकाल दी है। इंडिया गठबंधन की सरकार अब सब बनाएंगे। लोगों की सबसे बड़ी चिंता बेरोजगारी, महंगाई है। एचईसी के इंजीनियर बता रहे कि हमें पैसा नहीं मिल रहा। ईसीसीएल, बीसीसीएल आउटसोर्सिंग की मार झेल रहे। निजीकरण की मार झेल रहे। अग्निवीर लाकर नौजवानों की पक्की नौकरी छीनी जा रही। बिहार में तेजस्वी यादव जब सरकार में थे तो पांच लाख लोगों को पक्की नौकरी देने का काम किया जिसकी खुशी है।

    भाजपा की दुकान समेटी जा रही है: संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में अलग अलग जगहों पर भाजपा की दुकान समेटी जा रही है। बिहार के अंदर भाजपा की दुकान को बंद करने का जिम्मा तेजस्वी यादव ने लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी का गठबंधन महाराष्ट्र में भाजपा को हटाने में लगा है। बिरसा की धरती से मोदी को संदेश दे रहा कि भाजपा जमानत जब्त कराने को तैयार है। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, हेमंत सोरेन को जेल में रखा है। पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा है। बिरसा के अनुयायियों को जेल से नहीं डराया जा सकता। अंग्रेजों को जंगल में रहकर भगाने का काम आदिवासियों ने किया है। जंगल में रहकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने वालों को जेल से नहीं डराया जा सकता। पूरे देश में अंबेडकरजी का संविधान चलता है। भारत संविधान को मानता है। भाजपाई नागपुर के संविधान को मानते हैं। ये कहता है- दलितों, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो। मोदी की तानाशाही को देश में लाओ। ऐसे में संविधान, लोकतंत्र को बचाने को सबों को तैयार करना होगा।

    संजय ने कहा कि 2014 से मोदी वाशिंग पाउडर देश में मशहुर है। अजित पवार, छगन भुजबल, नारायण राणे, हेमंत विस्व शर्मा पर भाजपा ने आरोप लगाया, पिर उसे अपने साथ ले लिया। जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो भाजपा में उतना बड़ा पदाधिकारी। मोदीजी कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे, मोदी की गारंटी है। सही कहते हैं। उत्तर से दक्षिण तक सारे बेईमान, भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल कर लिया। अखिलेश, तेजस्वी, हेमंत चुनाव प्रचार करने जाते हैं तो स्कूल खोलने की बात करते हैं। मोदीजी श्मशान, कब्रिस्तान बनाने की बात करते हैं। यहां की बिजली बांग्लादेश को जा रही। आपसे कहते हैं कि बांग्लादेशी को भगाना है और उसे ही बिजली दे रहे। भाजपा का 400 पार फर्जी नारा है, इस बार करना है-तड़ीपार। उन्होंने राजपूतों से भाजपा को वोट नहीं देने की भी अपील की।

    बिना आरोप साबित हुए केजरीवाल को डाला जेल में: सुनीता

    सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति को मोदीजी ने जेल में डाल दिया। यहां के सीएम हेमंत को भी जेल में डाल दिया। आखिर उनका क्या कसूर है उनका। अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया। कहते हैं कि जांच चल रही है। बिना कोई दोष साबित हुए जेल में डाल दिया जा रहा है। ऐसी तानाशाही कोई बर्दाश्त करेगा क्या। उनके पति का क्या कसूर है। दिल्ली में अच्छी शिक्षा दिलवायी, अस्पताल बनवाए, मोहल्ला क्लिनिक बनवाए जिसकी चर्चा देश भर में है। देशभक्ति केजरीवाल में कूट कूटकर भरी है। इनके सहपाठी बाहर गये पर ये इस देश और यहां की जनसेवा के लिए कहीं नहीं गये। उन्होंने मुझसे पूछा भी था कि समाज सेवा करनी है, तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी। ऐसे शख्स को जेल में डाल दिया। आइआरएस की अच्छी नौकरी मिली। अच्छे अच्छे को नहीं मिलती। नौकरी छोड़कर गरीबों के लिए काम करने लगे। ऐसे शख्स को जेल में डाल दिया। जनता के हक के लिए भूखे रहते आंदोलन किया। डॉक्टर ने मना किया। ऐसे शख्स को जेल में डाल दिया। अरविंदजी को सत्ता से कोई मोह नहीं। वे कहते हैं कि देश की सेवा करनी है। देश को नंबर-1 बनाना है। पढ़े लिखे लोग आगे नहीं आएंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। कई लोगों ने कहा कि-राजनीति गंदी चीज है। देखिये, उनके खाने पर कैमरे लगाया हुआ है। वे शूगर के मरीज हैं 12 सालों से। ये लोग मारना चाहते हैं दिल्ली के सीएम को। ये लोग अरविंद की सोच को समझ नहीं सकते। जेल में भी उन्हें आपलोगों की चिंता है। संदेश भेजा है कि अगर आपलोग इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं देश को बहुत महान बनाएंगे। पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा। हर गरीब को फ्री बिजली मिलेगी। हर गांव, मोहल्ले में सरकारी स्कूल खोलेंगे। हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक, जिले में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वामीनाथन आयोग की तर्ज पर किसानों को फसल की वाजिब कीमत मिलेगी। पैसा कहां से आएगा। इसकी भी प्लानिंग हो गयी है।

    बड़का झूठा पार्टीः तेजस्वी

    तेजस्वी यादन वे कहा कि रैली से यह छोटा पड़ गया है। झारखंड ने मूड बना लिया है, भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है। भाजपा को भगाओ, देश का संविधान, लोकतंत्र बचाओ। मोदीजी की बात नहीं करने आए हैं। पढ़ाई, दवाई की बात करने आए हैं। पूरे देश में तानाशाही चल रही है, उसे कूचलना है। यहां केजरीवाल और हेमंत की एक-एक सीट खाली है। जनता मालिक है, उसे दोनों को न्याय दिलाना है। झारखंड और दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था, मोदीजी को पचा नहीं। उसने अपने तीन जवान ईडी, आइटी, सीबीआई को लगा दिया। जेल में डाला गया। पूर्व में मेरे पिता को भी जेल में डाला। उनके उपर भी केस डाला गया। हमारे पूर्वज भगवान कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। इन्हें नहीं पता। हम क्या डरेंगे। देश को बदहाल किया है, इसका बदला लेना है केंद्र सरकार से। कुछ गोदी मीडिया के लोग हैं। पूरा दिन बस उन्हें ही दिखाते हैं। वे समुंद्र के अंदर गये। वे चीता देखने जा रहे, फोटो खींच रहे, यही सब दिखाया जा रहा है। किसान की हालत, गरीबी नहीं दिखा रही मीडिया। मोदीजी का मन किया बाबा बन जाएं, मीडिया के लोग वही दिखाने लगते हैं। मीडिया मुद्दे की बात नहीं करती। मोदीजी क्या खाते, पहनते हैं, यही सब दिखाते हैं।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं, शक्ति प्रदर्शन नहीं। संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली करवाएंगी। भाजपा समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। 6 महीने बाद संजय सिंह को ईडी ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे ही हेमंत सोरेन को कहेंगे। ईडी का चक्कर हो जाए, तो परिवार में सन्नाटा छा जाता है। दोनों महिलाओं सुनीता, कल्पना की दाद देनी होगी। पहले चरण में हुए वोटिंग से भाजपा हिल गयी है।

    केएन त्रिपाठी के समर्थकों,विरोधियों के बीच तनातनी

    उलगुलान रैली के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बीच पंडाल में राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। चतरा से गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के गुट से मारपीट की सूचना सामने आयी। इस दौरान एक कार्यकर्ता का सिर फट गया, बाद में सिटी एसपी ने मामला शांत कराया और घायल को अस्पताल भेजा।

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने करायी पानी की व्यवस्था

    पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा से उलगुलान न्याय रैली, रांची में आए हुए झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए सखुवा बागान, धुर्वा में ठंडे पाने और सत्तू की व्यवस्था करायी थी। गढ़वा के अलावा रामगढ, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामू के कार्यकर्ताओं को भी पानी और सत्तू की व्यवस्था उपलब्ध करायी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों को अशिक्षित रखना चाहती है भाजपा : चम्पाई सोरेन
    Next Article इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प : सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version