Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Live Updates: उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिये नेताओं का पहुंचना हुआ शुरू
    Top Story

    Live Updates: उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिये नेताओं का पहुंचना हुआ शुरू

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आज रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आज रांची में देशभर के नेताओं का महाजुटान होगा।

    लाइव अपडेट्स

    -4:05- हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है : सुनीता केजरीवाल
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल दोनों को नरेंद्र मोदी ने जेल में डाल दिया। उनका क्या कसूर था। क्या आपलोग इस तानाशाही को बर्दाश्त करेंगे। मेरे पति का क्या कसूर है? यही कि उन्होंने सरकारी स्कूलों को अच्छा किया। स्कूल बनवाए, अस्पताल बनवाए, मोहल्ला क्लिनिक बनवाए, अरविंद जी में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है। उनके सभी दोस्त पढ़ने के लिए या नौकरी करने के लिए विदेश चले गये। लेकिन, अरविंद जी को देश की सेवा करनी थी. किसी को नहीं पता कि जब हमारी शादी तय हुई, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मुझे समाज सेवा करनी है। तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी। ऐसे शख्स को इन्होंने जेल में डाल दिया। आईआरएस की नौकरी छोड़कर झुग्गियों में काम करने लगे। दो बार लंबा-लंबा आंदोलन किया। जनता के हक के लिये। शुगर के मरीज हैं। डॉक्टर के मना करने पर भी नहीं माने। अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों के लिए आंदोलन किया।

    -3:48- पूरे देश में नरेंद्र मोदी की जमानतें जब्त होगी : संजय सिंह
    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि आपलोग यहां हेमंत सोरेन के लिये एकत्र हुए हैं। भगवान बिरसा मुंडा की धरती से आप नरेंद्र मोदी को संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश इस बार तुम्हारी जमानत जब्त करेगा। मैं दिल्ली से चलकर आया हूं। नरेंद्र मोदी ने 6 महीने तक मुझे जेल में रखा। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। झारखंड के सबसे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जेल में भेज दिया। केजरीवाल का संदेशा है कि पूरा देश हेमंत सोरेन के साथ है. तुम जेल से डरा रहे हो, भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों को। झारखंड का इतिहास पढ़ लेना नरेंद्र मोदी। जंगल में रहकर बिरसा मुंडा के नेतृत्व में अंग्रेजों को हमने भगाया है। शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को बनाया है यहां के लोगों ने। जंगल में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों को जेल से डराने की कोशिश मत करना।

    -3:42- विपक्ष मुक्त लोकतंत्र की साजिश को नाकाम करेंगे : दीपांकर भट्टाचार्य

    भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि विपक्ष मुक्त लोकतंत्र की साजिश को हम नाकाम करेंगे। कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है। लेकिन, बेरोजगारी और महंगाई पर कोई बात नहीं होती। झारखंड औद्योगिक स्टेट है, लेकिन एचइसी जैसा उद्योग यहां दम तोड़ रहा है। औद्योगिक मजदूर परेशान हैं। निजीकरण की मार हर सरकारी उद्योग झेल रहा है। सेना को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है। पक्की नौकरी से लोगों को वंचित किया जा रहा है। इस बार का चुनाव रोजगार का अधिकार हासिल करने का चुनाव है। संविधान को बचाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने बंगाल में कह रहे हैं कि 10 साल से जो आप देख रहे हैं, ये ट्रेलर है। असली पिक्चर बाकी है। उन्होंने कहा कि असली पिक्चर क्या है- असली पिक्चर बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए बाबा साहब के विचार, भगत सिंह के विचार हमारे बीच में है। इंडिया गठबंधन इन्हीं विचारों को आगे बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम को बदल दीजिये। एक बार फिर 2004 वाला झारखंड, बिहार बना दीजिये। कहा कि तानाशाही पर चोट कीजिये। एक-एक वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाइये।

    -3:38 PM- उलगुलान न्याय रैली में दो गुटों में मारपीट, केएन त्रिपाठी के भाई घायल

    झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली में मारपीट हो गई। दो गुटों के बीच झड़प में चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई चोटिल हो गए। झड़प उस वक्त हुई, जब झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम स्वागत भाषण दे रहे थे। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

    -3:02 PM- मंच पर पहुंचे दिशोम गुरु, साथ में बहू कल्पना और बेटे बसंत सोरेन भी मौजूद

    मंच पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन पहुंच गए हैं। उनके साथ हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू और मंत्री बसंत सोरेन भी पहुंचे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर शिबू सोरेन जिंदाबाद और इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाए।

    -2:57-मुख्य मंच के दोनों तरफ़ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के जेल में क़ैद वाली बड़ी तस्वीर और कटआउट लगा है

    मुख्य मंच के दोनों तरफ़ अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के जेल में क़ैद वाली बड़ी तस्वीर और कटआउट लगा है।

    -2:56- मंच पर कुर्सियों के क्रम कुछ इस प्रकार 

    मंच पर कुर्सियों का जो क्रम लगा है

    हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, शिबू सोरेन, मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, भगवंत मान, चंपई सोरेन, फारूक अब्दुल्ला

    -2: 50 PM- अखिलेश यादव समेत I.N.D.I.A ब्लॉक के कई बड़े नेता मंच पर पहुंचे

    उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए देशभर से जुटे विपक्षी नेताओं पर मंच पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, तेजस्वी यादव,पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे।

     

    -कितने हेमंत रोकेंगे हर झारखंडी हेमंत है…कल्पना ने पति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से किया पोस्ट

    इंडिया गठबंधन की रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन का मास्क लगाए समर्थकों की एक तस्वीर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू ने पति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स से शेयर की है। जिसमें कल्पना ने लिखा है कि कितने हेमंत रोकेंगे हर झारखंडी हेमंत है, झारखंड झुकेगा नहीं! INDIA रुकेगा नहीं! गौरतलब है कि रैली में कई समर्थक हेमंत सोरेन का मास्क लगाकर पहुंचे। वहीं रैली में पहुंचे लोगों ने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे भी लगाए।

     

    -2:30 PM- मंच पर पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन, हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

    उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए देशभर से जुटे विपक्षी नेताओं पर मंच पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया।

    -2:23 PM- अखिलेश यादव पहुंचे रांची

    उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव रांची पहुंच गए हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

    -1: 53 PM राहुल गांधी नहीं होंगे उलगुलान रैली में शामिल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की उलगुलान रैली में नहीं शामिल होंगे। उन्होंने सूचना भिजवाई है कि उनकी तबीयत खराब है इसलिए वह रांची नहीं आ पाएंगे।

    -13: 51 PM- भाईचारा बढ़ाने के लिए रांची आए हैं : फारूक अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला रांची पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा है कि भारत को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो भारत के संविधान की रक्षा कर सके. देश के सेक्युलर संस्कृति को बचाना जरूरी है. भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है और हम यही करने के लिए यहां आए हैं।

     

    -1.25 PM :- मंच पर हेमंत और केजरीवाल के लिए खाली रखी गई कुर्सियां

    हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर दो कुर्सियां खाली रखी गयी। बता दें कि दोनों नेता इस वक्त जेल में बंद हैं।

    -पंजाब के सीएम पहुंचे गये हैं

    पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान रांची पहुंच गए हैं। वह सीधे प्रभात तारा मैदान की तरफ निकल गये हैं। फारुख अब्दुल्ला भी रांची पहुंच गये हैं वह भी आयोजन स्थल के लिए निकल गये हैं।

    -13: 04 सुनीता केजरीवाल पहुंची रांची

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवार रांची पहुंच गई हैं।

     

    -12: 50 PM- तेजस्वी यादव पहुंचे रांची

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची पहुंच गये हैं। एयरपोर्ट से वह कार्यक्रम स्थल तक पहुचेंगे। उन्होंने कहा है कि इंडिया गंठबंधन एकजुट है। हेमंत सोरेन के साथ हुए नाइंसाफी का बदला झारखंड की जनता भाजपा से लेगी। भाजपा का 400 पार का फिल्म पहले दिन ही सुपर फ्लॉप रहा।

     

    -11: 31 AM- थोड़ी देर में रांची आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, सीताराम येचुरी नहीं होंगे शामिल

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे थोड़ी देर में रांची पहुंचने वाले हैं। माकपा नेता सीताराम येचुरी झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि केरल में चुनाव की व्यस्तता के कारण वह इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।

     

    -11: 06- दूसरे जिलों से लोगों का पहुंचना शुरू हुआ

    उलगुलान न्याय महारैली मे शामिल होने के लिए लोगों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचेंगे।

    -10: 56 AM- महुआ माजी ने किया बड़ा दावा, कहा झारखंड की अबतक की सबसे बड़ी रैली

    राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि उलगुलान न्याय महारैली अबतक की झारखंड की सबसे बड़ी रैली होने वाली है। उन्होंने कहा कि लोगों का हुजुम खुद पर खुद आ रहा है। लोग हेमंत सोरेन के जेल जाने से दुखी हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश के विपक्ष के प्रमुख नेता आज रांची में उलगुलान रैली में भाग लेंगे।

    -10:50 AM-  रैली में भाग लेने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट तय

    उलगुलान महारैली में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये हैं। ट्रैफिक एसपी ने रूट लाइन और पार्किंग को लेकर शनिवार को आदेश भी जारी कर दिया है।

    -10:00 AM- उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी पहुंची रांची एयरपोर्ट , भाजपा पर साधा निशाना

    रांची में हो रहे उलगुलान रैली में भाग लेने विपक्ष के नेताओं का आना शुरू हो गया है. उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रांची एयरपोर्ट में पहुंचने पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंंने कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं को चुप कराना चाहती है. वो विपक्ष को सही तरीके से काम करना नहीं देना चाहती है. उन्होंने कहा कि देश इस समय बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउलगुलान न्याय महारैली के लिये झामुमो कार्यकर्ताओं का रांची आना शुरू, दिशोम गुरु के आवास पर लगा जमावड़ा
    Next Article मोबाइल टावर का आठ लाख का मोडम चोरी करते एक गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version