Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपित शूटर अमरजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर
    देश

    कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपित शूटर अमरजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार। उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित शूटर अमरजीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना भगवानपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। मौके से फरार अमरजीत के साथी की तलाश की जा रही है।

    गौरतलब है, 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने विशेष टीम का गठन किया था। अमरजीत पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के नेतृत्व में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार देररात थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका तो वे कलियर की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जिसको सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , जबकि मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है।

    एसएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट, अमृतसर(पंजाब) के रूप में हुई है, जो उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस का संशय बरकार
    Next Article कुएं से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला

      September 26, 2025

      महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार

      September 26, 2025

      रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
      • झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version