Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग में मनीष जायसवाल और जेपी पटेल 1 मई को भरेंगे पर्चा, राजस्थान के सीएम होंगे शामिल
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग में मनीष जायसवाल और जेपी पटेल 1 मई को भरेंगे पर्चा, राजस्थान के सीएम होंगे शामिल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल एक मई को नामांकन करेंगे। मनीष जायसवाल के नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत भाजपा के कई राज्यसभा सांसद, विधायक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे। भाजपा प्रत्याशी की संकल्प सभा कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में होगी। इसमें भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। शहर के मुनका बगीचा में सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। रोड शो जादोबाबू चौक, बड़ा अखाड़ा चौक से झंडा चौक, मालवीय मार्ग होते हुए कर्जन ग्राउंड पहुंचेगा। कर्जन ग्राउंड में उपस्थित लोग संकल्प सभा में प्रत्याशी समेत भाजपा नेताओं के संदेश को सुनेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कार्यक्रम
    जेपी पटेल एक मई को नामांकन करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी सभा जिला स्कूल मैदान में होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, रमेश्वर उरांव, सत्यानंद भोगता, इरफान अंसारी समेत कई मंत्री और विधायक, भाकपा माले, मासस, सीपीएम, आप पार्टी के नेता शामिल होंगे। जिला स्कूल मैदान से शहर में रोड शो का आयोजन होगा।
    100 मीटर की दूरी पर रुकेगा काफिला
    दोनों प्रत्याशियों का नामांकन समाहारमणालय में उपायुक्त नैंसी सहाय के कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों का नामांकन होगा। प्रत्याशी के साथ पांच लोग समाहरणालय के अंदर प्रवेश करेंगे। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में 20 हजार से अधिक लोग हजारीबाग शहर पहुंचेंगे। सभा और रैली में लोग शामिल होंगे। दोनों प्रत्याशियों को मिलाकर दो हजार से अधिक गाड़ी शहर में प्रवेश करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष सुधार और उस दिन के लिए अलग व्यवस्था करनी होगी। नामांकन स्थल पर आने वाले उम्मीदवारों के काफिले में शामिल वाहन और कार्यकर्ता समाहरणालय स्थल से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे। उम्मीदवार के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने मात्र पांच लोग ही जा सकेंगे। सभी को 100 मीटर की दूरी पर ही रोकना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास के लिए केंद्र की नीतियों-पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही राज्य सरकार: अर्जुन मुंडा
    Next Article रिमांड पूरी होने पर अंतू, बिपिन सिंह समेत चार की पेशी, जेल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version