Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मरियम ने कहा- पिता जी कहते थे कि पाकिस्तान को पड़ोसियों से लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए
    दुनिया

    मरियम ने कहा- पिता जी कहते थे कि पाकिस्तान को पड़ोसियों से लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने गुरुवार को पिता जी नवाज शरीफ को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश को अपने पड़ोसियों के साथ नहीं लड़ना चाहिए। मरियम नवाज भारत से आए सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात करने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की। बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से लगभग 2,400 सिख मौजूदा समय में पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।

    मरियम ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत किया, ‘‘हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए। हमें उनके लिए अपना दिल खोलने की जरूरत है।

    सिख तीर्थयात्री पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव की समाधि पर मत्था टेकने के लिए बृहस्पतिवार को करतारपुर साहिब पहुंचे। मरियम ने वहां उनसे मिलने के लिए भी योजना बनाई।

    मरियम (50) को नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। वह फरवरी में पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं।

    मरियम ने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह मेरा पंजाब है और हम होली, ईस्टर और बैसाखी जैसे सभी अल्पसंख्यक त्योहार एक साथ मना रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा, हम यहां भारतीय पंजाब के लोगों की तरह पंजाबी बोलना चाहते हैं। मेरे दादा, मियां शरीफ, जाती उमरा, अमृतसर के निवासी थे। जब एक पंजाबी भारतीय जाती उमरा की मिट्टी लेकर आए, तो मैंने उसे उनकी कब्र पर रख दिया।

    मरियम ने अमृतसर से आई एक भारतीय महिला को गले लगाया और एक-दूसरे को अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें भारत के पंजाब से कई बधाई संदेश मिले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखपरियावां गांव में रामनवमी जुलूस मातम में बदल गया
    Next Article झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 90.39 फीसदी परीक्षार्थी सफल
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में NDA की बढ़त, घाटशिला में JMM को बढ़त
      • घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी, दोपहर बाद आएगा परिणाम
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version