Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के लिए पिछला कारोबारी सत्र लगातार दबाव वाला सत्र बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,967.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 319.49 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,282.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर फिलहाल 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,052.61 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। हालांकि कारोबार के आखिरी चरण में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से एफटीएसई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,895.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 8,022.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 100.04 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूट कर 17,737.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक में बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.29 प्रतिशत टूट कर 19,471.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,039.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत फिसल कर 3,050.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 103 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,214 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 175.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत उछल कर 37,243.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। ये सूचकांक 282.52 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,506.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी फिलहाल 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,220.34 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.13 प्रतिशत उछल कर 1,347.17 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,616.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article अनुज साहनी का दावा- शादी में ही नहीं, अंतिम संस्कार में जाने के लिए भी पैसे लेते हैं बॉलीवुड अभिनेता
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में प्राइम केबल की कमजोर एंट्री, डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      September 29, 2025

      सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोने की कीमत में मामूली गिरावट

      September 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महिलाओं की मिसाल: मंईया सम्मान योजना की राशि से बन गई 2 किलोमीटर सड़क
      • युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं
      • भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version