Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोदी ने 10 वर्षों में देश को किया बेहाल,संविधान पर मंडरा रहा खतरा: तेजस्वी
    राज्य

    मोदी ने 10 वर्षों में देश को किया बेहाल,संविधान पर मंडरा रहा खतरा: तेजस्वी

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बिहार के विकास के लिए अंडा बेचनेवाला युवक को बनाएं नवादा का सांसद -तेजस्वी

    नवादा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश का संविधान बचाने के उद्देश्य तथा बिहार के विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी अंडा बेचने वाला श्रवण कुशवाहा को वोट दें। ताकि बिहार का बेहतर विकास हो सके। वे रविवार की को नवादा के गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड के पाण्डेयगंगौत इंटर स्कूल के मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल झूठ बोलकर जुमलेबाजी पर टिके है।उन्होंने तो इसी मैदान में सभी के खाते में 15 -15 लाख रुपए काला धन विदेश से मंगवाने की घोषणा की थी। लेकिन क्या 15 लख रुपए मिल गए ।उन्होंने कहा कि केवल झूठ बोलकर तथा सांप्रदायिक भावना को भड़काकर गद्दी हथियाने की कोशिश की जा रही है। जो देश समाज हित में उचित नहीं है ।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विकास की गारंटी दे रहे हैं लेकिन वह मेरे पलटू चाचा की गारंटी नहीं दे सकते कि वे उन्हें रख पाएंगे या नहीं। जो नेता इतना कमजोर हो उसकी गारंटी पर क्या भरोसा हो सकता है ।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में 17 महीने तक हमने साथ रखकर 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। अगर अब तक हम साथ रहते तो 10 लाख लोगों को निश्चित तौर पर नौकरी देते ।जो काम अधर में लटक गया है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे साथ होने के पहले नौकरी देने में क्यों अक्षम सिद्ध हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार अगर एनडीए की सरकार बनी तो संविधान को ही बदलने का प्रयास किया जाएगा ।जो देश हित में बिल्कुल गलत होगा ।

    उन्होंने कहा कि नवादा लोकसभा क्षेत्र को भाजपा वालों ने प्रयोगशाला बनाकर रखा है ।हर बार बाहरी प्रत्याशी भेज कर नवादा वासियों को छलने का काम करते हैं। इसलिए महागठबंधन प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा नवादा का बेटा है ।इसे वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे ।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सर्वजात ,सर्वधर्म की पार्टी है। यहां किसी से कोई भेदभाव नहीं है ।इसलिए हम समाज का चौमुखी विकास चाहते हैं ।अगर बिहार का चाैहुमुखी विकास चाहिए तो निश्चित तौर पर महागठबंधन को वोट दें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि झूठ फरेब के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। महागठबंधन प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं ।तभी बिहार का विकास संभव है ।

    उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी के चक्कर में आज तक आपका नुकसान हुआ है ।अगर इस बार आप वोट दिए तो संविधान बदलकर आपकी आजादी भी छीन ली जा सकती है।तेजस्वी यादव ने नवादा लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को माला बनाकर जीत के लिए उपस्थित जनसमूह से आशीर्वाद दिलाया।

    इस अवसर पर श्रवण कुशवाहा ने तेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए हर मुकाम पर खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर राजद के प्रांतीय प्रवक्ता पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, जिला पार्षद निरीश राज ,गौतम कपूर चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कराने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो ने अंबेडकर जयंती पर किया धरना प्रदर्शन
    Next Article अग्निशमन विभाग के शहीद हुए 66 कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version