Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया : अमित शाह
    देश

    मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया : अमित शाह

    adminBy adminApril 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/कांकेर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि, ‘मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। चार पीढ़ियों से राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा नहीं दिया और ना ही किसानों को पैसा दिया। कांग्रेस ने तेंदु पत्ता वालों को बोनस नहीं दिया, घरों में गैस, बिजली, शौचालय और नल से जल नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के धान को कभी 3,100 रुपये में नहीं खरीदा। मोदी सरकार में गरीबों को आवास, गैस, बिजली, शौचालय, मुफ्त अनाज और नल से जल देने का काम किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी ने 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य का खर्चा नि:शुल्क कर दिया है। मोदी 3.0 में 70 साल से ऊपर सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक अनुच्छेद 370 को बनाए रखा लेकिन मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को इसे समाप्त कर दिया। इस देश से आतंकवाद को पूर्णतया खत्म और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है।

    श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में 5 साल तक महादेव एप कांड चलता रहा। महज 4 महीने के अंदर भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने समर्पण किया। आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो चुका है। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

    उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने सालों तक आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य भी बनाया और आदिवासी मंत्रालय का भी गठन किया। मोदी जी ने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में काम किया है। आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ओडिशा के गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का दर्जा दिया गया, जिससे आदिवासियों का गौरव बढ़ा है। मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया गया है। कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों के लिए बजट 24 हजार करोड़ रुपये था लेकिन मोदी जी ने इस बजट को बढ़ा कर 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपये कर दिया। मोदी सरकार में तेंदु पत्ता के लिए बोनस दिया गया, एकलव्य स्कूल का निर्माण हुआ और 1 लाख छात्रों को छत्रवृत्ति दिया गया।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने घोषणापत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की है। मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों का नहीं। जिस पार्टी की नजर देशभर के मठ और मंदिरों की संपत्ति पर है, उसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संपत्ति कहाँ जाएगी। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ा समाज का है। नॉर्थ ईस्ट हो, कश्मीर हो या नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो, मोदी जी ने पूरे देश को एकजुट करने और अखंड बनाने का काम किया है।शाह ने कहा कि जबतक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी क्षेत्रों में शांति, सड़क, बिजली, शिक्षा, गैस, नौकरी, खाना और इलाज नहीं पहुँच सकता। आने वाले दो वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ कर विकास की गंगा प्रवाहित करने का काम करेगी।

    भाजपा की जनसभा को सांसद मोहन मंडावी. पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व विधायक मंतूराम पवार, देवलाल दुग्गा व शिशुपाल सोरी, सुमित्रा मारकोले ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपृथ्वी दिवस पर ज्यादा पेड़ लगाने का दिया संदेश
    Next Article पूरे ममता कैबिनेट के खिलाफ भी जांच के आदेश, हिरासत में भी ले सकती है सीबीआइः हाई कोर्ट
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version