Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अब भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने हिम्मत किसी में नहीं : पीएम मोदी
    देश

    अब भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने हिम्मत किसी में नहीं : पीएम मोदी

    adminBy adminApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लातुर में कहा कि भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कांग्रेस के राज में अखबारों में भ्रष्टाचार और आतंकवाद की खबरें रहा करती थीं, जबकि अब अखबारों में भ्रष्टाचारियों के पकड़े जाने की खबरें रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत में घर में घुसकर मारने की ताकत है, इसलिए भारत की सीमा पर आंख उठाकर देखने हिम्मत किसी में नहीं है।

    पीएम मोदी लातुर में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के दिनों को याद करें। कई जगहों पर लिखा होता था कि अपरिचित वस्तुओं को न छूएं, क्योंकि हर जगह बम धमाके हो रहे थे लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की सीमा पर आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि आज भारत घर में घुसकर मारता है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दिनों में अखबारों में हर दिन नए भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। आज देश में कितने भ्रष्टाचारियों के घर पकड़े गए इसकी खबर मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस देश को लूटा है, उन्हें इसे देश को वापस लौटाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को टुकड़ों में देखने वाले लोग देश को लूटना चाह रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लूटने की बड़ी योजना बनाई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के परिवारों ने अपने बच्चों के लिए देश में बहुत कुछ लूटा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि पहले के दमनकारी नियम बदल रहे हैं। देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मोदी ने कहा है कि 2029 में राष्ट्रीय ओलंपिक भारत में आयोजित करना उनका सपना है। उन्होंने कहा है कि देश के संविधान को कोई नहीं बदल सकता लेकिन विपक्ष इसका अपप्रचार कर रहा है। मोदी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस ने एसटी, ओबीसी वंचित लोगों को आगे नहीं आने दिया। मोदी सरकार के दस वर्षों में करोड़ों नागरिकों का जीवन बदल गया है। लातूर कई वर्षों से पानी की कमी से जूझ रहा है लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका समाधान नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरे चरण के पार्टी उम्मीदवारों को मोदी ने लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस की सोच के खिलाफ लोगों को करें जागरूक
    Next Article दक्षिणी भारत में भाजपा रचेगी इतिहासः राजीव चंद्रशेखर
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार

      October 27, 2025

      जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

      October 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन

      October 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
      • इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
      • चीन में शीर्ष पार्टी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेपाें में पार्टी से निष्कासित
      • बांग्लादेश के युवक की सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र में गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version