Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा का 400 पार का नारा जुमला है, इससे बचने की जरूरत: चंपाई सोरेन
    Top Story

    भाजपा का 400 पार का नारा जुमला है, इससे बचने की जरूरत: चंपाई सोरेन

    adminBy adminApril 17, 2024Updated:April 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला में बीजेपी पर जम कर निशाना साधा। सीएम ने बीजेपी के 400 पार के नारे को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी 65 पार का टार्गेट सेट किया था। हमने 25 पर समेट लिया। ये सारी बातें जुमला हंै। इससे बचने की जरूरत है। साथ ही सीएम ने कहा कि इस बार झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से जुमलेबाजों की सरकार को रोकने की अपील की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने चार दिवसीय सरायकेला प्रवास थे। यात्रा के अंतिम दिन सीएम ने सरायकेला नगर एवं प्रखंड के झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

    सरायकेला में बीजेपी पर बरसे सीएम चंपाई सोरेन
    सीएम ने बीजेपी के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि गारंटी किस चिड़िया का नाम है? किस बात की गारंटी दे रहे हैं, उसका जिक्र क्यों नहीं किया? ये भी जुमला है। ऐसे जुमलेबाजों से बचना होगा। तभी देश में लोकतंत्र बहाल होगा। उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में राज्य की जनता का विकास देख कर केंद्र की बीजेपी सरकार बौखला गयी है।

    सीएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव के इतिहास को दोहराने का संकल्प लिया
    मुख्यमंत्री ने सरायकेला जिला को रोल मॉडल बनाने का भरोसा दिलाया। कहा कि राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू होगी। आज हर खेत में पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। गांव- गांव शिक्षा-स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हंै। अंत में उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बीजेपी छोड़ जुगल तापे ने झामुमो का दामन थामा, जिनका मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्रनगर विधानसभा की 15 पोलिंग पार्टियां रवाना
    Next Article राकांपा नेता एकनाथ खडसे को दाऊद-छोटा शकील गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version