Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»वेस्टइंडीज सीरीज में मिली हार के बाद पीसीबी ने महिला चयन समिति का किया पुनर्गठन
    स्पोर्ट्स

    वेस्टइंडीज सीरीज में मिली हार के बाद पीसीबी ने महिला चयन समिति का किया पुनर्गठन

    adminBy adminApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम को मिली 3-0 की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय महिला चयन समिति का पुनर्गठन किया है और इसे सात सदस्यों तक बढ़ा दिया है।

    नई चयन समिति में पिछले पैनल के बरकरार सदस्य अस्माविया इकबाल और मरीना इकबाल शामिल हैं। अब्दुल रज्जाक और असद शफीक (दोनों पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बतूल फातिमा भी समिति में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कोच और कप्तान राष्ट्रीय महिला चयन समिति में भी काम करेंगे।

    पीसीबी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “पिछले पैनल के बरकरार रखे गए सदस्यों में अस्माविया इकबाल और मरीना इकबाल शामिल हैं। उनके साथ अब्दुल रज्जाक और असद शफीक (दोनों पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बतूल फातिमा भी शामिल हैं। पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के अनुरूप, कोच और कप्तान भी राष्ट्रीय महिला चयन समिति का हिस्सा होंगे।”

    बयान में आगे कहा गया, “नई चयन समिति का तत्काल कार्य इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का चयन करना होगा, जहां उन्हें 11 से 29 मई तक तीन टी20ई और तीन आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 मैच खेलने हैं।”

    वेस्टइंडीज से 0-3 की मिली हार के बावजूद, पाकिस्तान वर्तमान में 10-टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 में पांचवें स्थान पर है। मेजबान भारत के साथ इस चैंपियनशिप की शीर्ष पांच टीमें सीधे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

    शेष टीमें गुरुवार से शुरू होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेंगी। ग्रुप चरण के दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे जिसके बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

    दोनों फाइनलिस्ट मुख्य कार्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। फाइनल 7 मई को अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के सहायक कोच आमरे ने की पंत की तारीफ, कहा-उनकी मेहनत रंग ला रही है
    Next Article सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेगी आरसीबी
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version