Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर आउट होने वाले केकेआर के पांचवें बल्लेबाज बने फिल साल्ट
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर आउट होने वाले केकेआर के पांचवें बल्लेबाज बने फिल साल्ट

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी फिल साल्ट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने मैच में, साल्ट सोमवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की पहली गेंद पर आउट हो गए।

    पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले अन्य चार बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (2009 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मनोज तिवारी (2010, बनाम डेक्कन चार्जर्स), जैक कैलिस (2014, बनाम दिल्ली कैपिटल्स) और जो डेनली (2019, बनाम दिल्ली कैपिटल्स) हैं।

    मैच की बात करें तो तुषार देशपांडे (4 ओवर, 33 रन 3 विकेट), मुस्तफिजुर रहमान (4 ओवर, 22 रन 2 विकेट) और रवींद्र जडेजा (4 ओवर, 18 रन 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहले केकेआर को 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन के स्कोर पर रोका। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ (58 गेंद, नाबाद 67 रन, 9 चौके) और शिवम दुबे (18 गेंद, 28 रन, 1 चौका, 3 छक्का) की बेहतरीन पारियों की बदौलत सीएसके ने केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।

    इस जीत के साथ ही सीएसके का अपने घर में जीत का सिलसिला जारी है, वहीं, इस टूर्नामेंट में केकेआर का अजेय क्रम भी टूट गया। बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी ने अंबा से दूसरे दिन भी की पूछताछ
    Next Article इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के मैचों की मेजबानी करेंगे वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च, हैमिल्टन
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version