Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय भाषा के कार्टून फिल्मों का सहारा ले रही पुलिस
    Top Story

    झारखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय भाषा के कार्टून फिल्मों का सहारा ले रही पुलिस

    adminBy adminApril 24, 2024Updated:April 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वोटर को फोकस कर बनाया गया कार्टून फिल्म

    रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। एक तरफ जहां शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपना योगदान दे इसके लिए भी जोरदार प्रयास कर रही है। पुलिस स्थानीय भाषाओं में कार्टून फिल्में तैयार कर लोगों को जागरूक कर रही है।

    झारखंड में चार चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 13 मई को चार संसदीय सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में मतदान होगा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ सके, इसके लिए हर विभाग अपने-अपने तरह से प्रयास कर रहा है। झारखंड पुलिस भी अलग-अलग तरह से आम लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए बाकायदा स्थानीय भाषा में कार्टून फिल्में भी बनाई गई हैं, जिसके माध्यम से लोगों तक लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की जा रही है।

    राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में यदि उनकी भाषा में ही उन्हें लोकतंत्र के महापर्व के बारे में बताया जाए तो यह बेहद कारगर सिद्ध होगा। यही वजह है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस कार्टून सीरीज बनाकर उसके जरिए वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। नागपुरी भाषा में बनाया गया कार्टून फिल्म काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस कार्टून फिल्म में दो गांव वाले आपस में बात करते नजर आते हैं। इनमें से एक पूछता है कि वोट देने जाना है कि नहीं, तो दूसरा उसे समझाता है कि मतदान करना उनका अधिकार है। पहले मतदान करना है और फिर जलपान करना है।

    स्थानीय भाषा में ही लोगों को यह भी कार्टून के जरिए समझाया गया है कि यदि आपको कोई भी वोट देने से मना करता है, डरता है या धमकाता है तो आप उसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें। इसके लिए डायल 100 और डायल 112 की मदद लें। वीडियो को पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए तो डाला ही है, साथ ही पंचायत स्तर पर काम करने वाले यूथ टीम को भी वीडियो भेजा गया है। कार्टून फिल्मों में उस लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान की तिथि को लेकर भी जानकारी दी गई है।

    इस संबंध में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले की पुलिस अपने-अपने स्तर से विभिन्न तरह के जागरुकता अभियान चला रही है, ताकि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया जा सके। पुलिस के पास जो भी साधन हैं उसका प्रयोग कर आम लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार के मतदान में कोई भी मतदाता छूटे नहीं, इस ध्येय से कार्य किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ में 90 लीटर शराब की कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
    Next Article नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी जांच शिविर 26 अप्रैल को लगेगा
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version