Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रधानमंत्री ने देश की दिशा व दशा बदली : मेनका गांधी
    राज्य

    प्रधानमंत्री ने देश की दिशा व दशा बदली : मेनका गांधी

    adminBy adminApril 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुलतानपुर। सांसद मेनका संजय गांधी ने सोमवार को लंभुआ विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं में कहा कि मैं पांच सालों में ग्यारह सौ गांवों, पुरवों का दौरा एक-दो बार कर चुकी हूं। मैंने सांसद से बढ़कर एक मां के रूप में सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की दिशा एवं दशा बदली है। हर गरीब के पास अपना घर हो, सपना साकार हो रहा है। मैंने गरीबों को एक लाख तीस हजार घर दिए। चुनाव बाद एक लाख घर और लाऊंगी। कोई भी पात्र व्यक्ति बेघर नहीं होगा। सांसद ने लगभग 16 से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

    सांसद ने कहा कि अन्य सरकारी योजनाओं की तरह ही गांव-गांव घर-घर नल से जल की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। सभी को सस्ती दवा मिले, इसके लिए जगह-जगह जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं। गांवों में सड़कों का जाल, 700 नये ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों को बदलने का काम हुआ है। शहर में सड़कों के चौड़ीकरण से जाम की समस्या खत्म हुई है। वाहनों को एक स्थान पर खड़ा करने के लिए पार्किंग जोन व एक जगह फल व सब्जी आदि सबकुछ मिले इसके लिए वेंडिंग जोन बनाया गया है।

    मेनका गांधी ने कहा मेरा एकमात्र लक्ष्य सुलतानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाने का है। मैं बड़े काम तो करती ही हूं, लेकिन मेरी दिलचस्पी लोगों की निजी मुसीबतों से निजात दिलाने की ज्यादा होती है। जितने लोग उतनी मुसीबतें और मैं सबका समाधान तुरंत कराती हूं।

    भाजपा सांसद ने सफीपुर गांव में प्रमिला सिंह के यहां हुई चोरी की शिकायत पर एसएचओ चांदा को फोन कर तत्काल चोरों को पकड़ने की हिदायत दी। उन्होंने बताया एक बच्चा कपिल मौर्या ने फोन कर बताया कि वह देश के लिए 400 मीटर दौड़ की तैयारी कर रहा हैं लेकिन गरीब होने के कारण पौष्टिक आहार उसे नहीं मिल पा रहा। तब मैंने तत्काल क्रीड़ा अधिकारी से कहकर फौरन मदद कराई। मुझे आशा है वह बच्चा एक दिन सुलतानपुर का नाम रोशन करेगा। उन्होंने गेहूं की कटाई के बावजूद नुक्कड़ सभाओं में मिल रहे अपार जन समर्थन के लिए लोगों का आभार भी प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई रिपोर्ट, विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में होने वाली सुनवाई में तेजी आई
    Next Article विकसित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी को चुनें : नीरज त्रिपाठी
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      छत्तीसगढ़ में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापेमारी, करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version