Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डालीः जेपी नड्डा
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डालीः जेपी नड्डा

    adminBy adminApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीधी/छिंदवाडा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर जम कर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि जनता का उमंग, उत्साह देखकर यह भरोसा होता है कि जनता ने मन बना लिया है-एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी और प्रचंड बहुमत से 400 पार सीट जीतेगी। पहले राजनीति जाति के आधार पर होती थी, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है और जब सरकार किसी जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर बनती थी तब संपूर्ण भारत के विकास के लिए कार्य नहीं करती थी, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब वोट बैंक की नहीं, रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है।

    नड्डा ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था में विश्व में 11वें स्थान पर था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाएंगे और 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। ऑटोमोबाइल उद्योग में भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है।

    उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले मोबाइलों पर “मेड इन चाइना“ लिखा जाता था, लेकिन आजकल “मेड इन इंडिया“ लिखा जाता है। भारत अब दुनिया की डिस्पेंसरी बन चुका है, और यहां सबसे सस्ती और प्रभावी दवाइयां उत्पन्न हो रहे हैं और दुनिया के अन्य देशों में निर्यात हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 138 प्रतिशत दवाइयां उत्पादन में बढ़ोतरी हो गई है। पहले के समय में भगवान की मूर्तियां और बच्चों के खिलौने चीन से आते थे, लेकिन आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खिलौने उत्पादन में भारत ढाई गुना बढ़ गया है। भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हाइवे, इंटरनेट, रेलवे, और एयरवेज के माध्यम से पूर्वोत्तर के विकास के लिए आगे बढ़ रही है। 10 वर्षों में 1 लाख 65 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे देश में बन गया है, गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा पहुंच गई है। भारत के विकास के लिए हर दृष्टि से कार्य किया गया हैं, मध्यप्रदेश में रेलवे में 24 गुना बजट में बढ़ोतरी हो गई है।

    उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। कांग्रेस के शासन में पहले हर दिन पाकिस्तान से आतंकवादी आकर बम धमाके करते थे लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर के पाकिस्तान के घर में घुस कर उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है। आज सुरक्षा की दृष्टि से भी हमारा देश मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित, युवा, महिला और किसान की चिंता की है और इन्हें मुख्य धारा में जोड़ा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंच गई है।

    नड्डा ने इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा आगामी चुनावों में अपनी स्पष्ट हार से हताशा के कारण प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का सहारा लेना पड़ रहा है। मोदी ने 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री और 12 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी के साथ कार्य किया है, भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है उन पर। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला में 25 लाख लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, चार बंदूक बरामद
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत से मिले मंत्री बसंत और विनोद पांडेय
    admin

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर

      September 18, 2025

      कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version