Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में, लगातार 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में, लगातार 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को कर्नाटक की चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है जबकि बाकी बची 14 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण में 7 मई को राज्य की 28 में से 14 अन्य सीटों पर मतदान होगा। जिनमें बगलकोट, बेलगाम, बीदर, बीजापुर, चिक्कोडी, दावणगेरे, धारवाड़, कुलबर्गी, हावेरी, बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, शिमोगा और उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

    कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। यह दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है, जहां भाजपा की पकड़ मजबूत रही है। 2019 के आम चुनाव में पार्टी ने राज्य की 28 में 25 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने केवल एक सीट पर जीत हासिल की थी।

    तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों के 1351 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर होगी। इसी चरण में कर्नाटक की बाकी बची 14 सीटों के साथ गुजरात की सभी 25 सीटों के लिए भी मतदान होगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की कई सीटें के लिए वोट डाले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी आज लोहरदगा और पलामू में जनसभा को करेंगे संबोधित
    Next Article सुनीता केजरीवाल ने रोड शो किया, बोलीं, आपका सीएम शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version