Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी की आज उप्र के अमरोहा, मप्र के दमोह और महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी की आज उप्र के अमरोहा, मप्र के दमोह और महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज सबसे पहले सुबह 10ः15 बजे उत्तर प्रदेश में होंगे। वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश के दमोह में होंगे। आज के चुनावी दौरे की आखिरी जनसभा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करेंगे। वो महाराष्ट्र के वर्धा में शाम सवा पांच बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

    भोपाल ब्यूरो के अनुसार, भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के अल्प प्रवास पर दमोह पहुंच हैं। वे यहां लगभग 60 मिनट रुकेंगे। दमोह से सटे इमलाई गांव में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 1ः15 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से वाया हेलिकॉप्टर दोपहर 1:45 बजे दमोह पहुंचे। वो इमलाई में दोपहर दो बजे आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2:45 बजे दमोह से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में विशेष विमान से अगले दौरे के लिए रवाना होंगे।

    दमोह लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां से भाजपा के राहुल लोधी मैदान में हैं। लोधी 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद वह विधानसभा उपचुनाव हार गए थे। दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि जनसभा में करीब 75 हजार लोगों के आने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के मुसलमानों की लीडरशिप खत्म करने की साजिश: मुफ्ती अब्दुल्लाह
    Next Article खपरियावां गांव में रामनवमी जुलूस मातम में बदल गया
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?

      November 14, 2025

      यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह

      November 14, 2025

      यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version