रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को रातु प्रखंड का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मखमंद्रो स्थित मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुईं।
कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया तो संसद में उनकी आवाज बनकर जन समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर रहूंगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान और समुचित सम्मान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर संजय झा, शेख शकील अहमद, तस्लीम अंसारी, दिलीप महतो, चंपा कुमारी, बबलू हजाम, नीलू मिंज, शीला कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
क्षत्रिय महासभा से समर्थन की अपील
कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने क्षत्रिय समाज से चुनाव में समर्थन देने की अपील की है। कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, वीर कुंवर सिंह जैसे क्षत्रिय महापुरुषों की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्षत्रियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। अपने स्वाभिमान से क्षत्रिय समाज ने कभी समझौता नहीं किया। क्षत्रिय समाज की उपेक्षा कर कोई भी राजनीतिक दल सफल नहीं हो सकता है।