रांची। झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बुधवार को राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया है। आशा करता हूं की सभी पदाधिकारी पार्टी संविधान के दायरे मे रहकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने मे अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि नवगठित झामुमो राहे प्रखंड समिति संदीप अहीर को अध्यक्ष और रामेश्वर मुंडा, मोतीलाल महतो एवं उपेंद्र उरांव को

उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सोनाराम मुंडा को सचिव बनाया गया है। इसीप्रकार कोषाध्यक्ष लखन मुंडा, सह कोषाध्यक्ष परेश मुंडा,संयुक्त सचिव जनार्धन अहीर,कार्यकारिणी सदस्य मनीजर लोहरा, विसंबर उरांव, हीरालाल पातर, रामसिंह मुंडा को बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version