Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बस्तर में राहुल गांधी बोले- एक झटके में मिटा देंगे हिंदुस्तान से गरीबी
    देश

    बस्तर में राहुल गांधी बोले- एक झटके में मिटा देंगे हिंदुस्तान से गरीबी

    adminBy adminApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एक झटके में हम गरीबी मिटा देंगे: राहुल
    -बस्तर में जनसभा को किया संबोधित
    आजाद सिपाही संवाददाता
    जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि देश में 22 लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ देशवासियों के पास है। नरेंद्र मोदी 24 घंटे इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं। किसी भी प्रदेश में पूछा सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं। वे कहेंगे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी। मीडिया को आपने कभी आपने इनके बारे में बोलते सुना और देखा है। ये मोदी जी को दिखाते हैं कभी प्लेन में उड़ते हुए, कभी पूजा करते हुए।

    राहुल गांधी ने कहा कि पूरा का पूरा धन 2-3 फीसदी लोगों के पास जा रहा है। आप जीएसटी देते हैं, लेकिन जब आपका पैसा बांटा जाता है तो आपके लोग उसमें हैं ही नहीं। देश का बड़ी कंपनियों का मालिक आपको न तो आदिवासी मिलेगा और न ही ओबीसी। देश की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। बजट बनता है तो यही 90 लोग तय करते हैं कि किस सेक्टर में कितना बांटना है। मैंने पता लगाया तो पता चला कि उन 90 अफसरों में से 1 आदिवासी वर्ग का है। देश के बजट में 100 रुपये खर्च होते हैं तो आदिवासी अफसर 10 पैसे का फैसला लेता है।

    राहुल ने कहा कि हमारी सरकारी आयी तो महालक्ष्मी योजना शुरू की जायेगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे। इसके बाद हर महीने बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपये डाले जायेंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी सरकार आयी, तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकतार्ओं का मानदेय डबल करेंगे।

    राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को पैसा दिया, वही हम देश में करेंगे। जैसे ही हमारी सरकार आयेगी, सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का होगा। किसानों को सही दाम मिलेगा, वो भी कानूनी गारंटी के साथ। अमीर घरों के बच्चे काम करने से पहले एक साल की अप्रेंटिसशिप करते हैं। जिसके लिए उन्हें पैसा भी मिलता है। अब भी अप्रेंटिसशिप का अधिकार लाने जा रहे हैं। जिनके पास भी डिग्री, डिप्लोमा है, हम उन्हें अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो हम जातीय जनगणना कराएंगे। दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामेश्वरम कैफे बलास्ट – मुख्य आरोपितों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
    Next Article एनआईए ने 2023 मणिपुर वाहन विस्फोट मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version