Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया ‘तिलक’ ने
    Jharkhand Top News

    पाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया ‘तिलक’ ने

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत नौवीं बार बना चैंपियन : पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, नवरात्र में मनी दीपावली
    -तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाये
    -रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग चौका
    दुबई। भारतीय टीम ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन एशिया कप भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया और पाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया। रविवार को 147 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलायी। तिलक वर्मा 69 रन बना कर नाबाद लौटे।

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हार कर पहले बैटिंग करने वाली पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर आॅलआउट हो गयी। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिये। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये।

    तिलक वर्मा (53 गेंद, 3 चौके और 4 छक्के, 69 रन नाबाद) और शिवम दुबे (22 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के, 33 रन) की जबरदस्त बैटिंग के दम पर भारत ने 2 गेंद रहते लक्ष्य फतह कर लिया। टूर्नामेंट में सिर्फ एक गेंद खेलने वाले रिंकू सिंह (4 नाबाद) ने चौके से मैच फिनिश किया। 18वें ओवर में हारिस रऊफ को 13 रन पड़े, तो मैच में रोमांच वापस आ गया। यही ओवर टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ। अब भारत को आखिरी के 2 ओवरों में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन फहीम अशरफ फिटनेस से जूझते दिखे और इसकी वजह से मैच को लगभग 7 मिनट के लिए रोकना पड़ा। 19वें ओवर में शिवम दुबे का विकेट गिरा और 7 रन बने। इस तरह से भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, जिसे तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर 2 रन, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्कोर बराबर कर दिया।

    मोदी ने दी बधाई
    भारत की जीत पर पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा : खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। हमेशा की तरह भारत फिर जीत गया। हमारे खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      एशिया कप फाइनल विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव-‘चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते पहली बार देखा’,

      September 29, 2025

      मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • एशिया कप फाइनल विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव-‘चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित होते पहली बार देखा’,
      • मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई
      • इस्लामाबाद हाइ कोर्ट के आदेश पर रोक, जस्टिस जहांगीरी कर सकेंगे न्यायिक कार्य
      • डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री लेंगे रणबीर कपूर
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ओजी’ का जलवा जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version