Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को तीन विकेट से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर
    देश

    राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को तीन विकेट से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ । आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। इस सीजन पांचवी जीत दर्ज करने के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके 6 मैच में अब 10 अंक हो गए हैं। दूसरी ओर पंजाब को 6 मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा। उसे सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है। अंक तालिका में पंजाब की टीम आठवें पायदान पर है।

    चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने शिरोमन हेटमायर की छोटी लेकिन निर्णायक पारी की मदद से 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच को जीत लिया। हेटमायर ने अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। अर्शदीप 20वें ओवर में 10 रन नहीं बचा सके। हेटमायर 10 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए।

    राजस्थान के लिए हेटमायर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, तनुष कोटियान ने 24 और रियान पराग ने 23 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 18 रन का योगदान दिया। रोवमन पॉवेल 11 और ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की तरफ से कगिसो रबाडा और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़ और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 सफलता मिली।

    इससे पहले, राजस्थान के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और पंजाब को 150 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया। पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 16 गेंद पर सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 24 गेंद पर 29 और लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 21 रन बनाए। अथर्व तायदे और जॉनी बेयरस्टो 15-15 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभसिमरन ने 10, शशांक शर्मा ने 9 और सैम करन ने 6 रन बनाए। राजस्थान के लिए आवेश खान और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
    Next Article कल्पना सोरेन ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित की
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version