Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस और सपा से पूरा उत्तर प्रदेश नाराज : राजनाथ सिंह
    देश

    कांग्रेस और सपा से पूरा उत्तर प्रदेश नाराज : राजनाथ सिंह

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर। चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी दिग्गज ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं। बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के समर्थन में जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में सपा, कांग्रेस ने एक नरेटिव चलाया था कि भाजपा से उत्तर प्रदेश के पिछड़े नाराज हैं। 2019 में इन लोगों ने फिर एक नया नरेटिव चला दिया कि ब्राह्मण नाराज हैं। 2024 में नरेटिव चला दिया कि राजपूत नाराज है। कांग्रेस हो अथवा सपा हो इनसे तो पूरा प्रदेश नाराज है।

    रक्षामंत्री ने कहा सपा की हालत यह हो गई है कि सोमवार से लेकर रविवार तक रोज प्रत्याशी बदलते रहते हैं और कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उनको उम्मीवार ही नहीं मिल रहे हैं। 2024 के बाद मुझे लगता है कि लोग पूछेंगे कि सपा कौन? सपा का मतलब ‘समाप्त पार्टी’। भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि 2019 में हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से जो वादे किये थे वह सभी पूरे किए गए।

    राजनाथ बोले कि 2014 में हमें जनादेश मिला, 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जबकि जनता की इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने के काम को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जनसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले भारत को गरीब और कंगालों का देश कहा जाता था मगर अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो रहे हैं।

    राजनाथ ने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त पार्टी हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कि कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। तुष्टीकरण की राजनीति पर वार करते हुए राजनाथ बोले कि मैं मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं, हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं गारंटी लेता हूं कि जिस भी मजहब के लोग भारत के नागरिक हैं कोई माई का लाल उसकी नागरिकता नहीं छीन सकता। राजनाथ बोले कि हमने वादा किया था कि जिस दिन बहुमत मिल जाएगा हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकपाल के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाइकोर्ट पहुंचा झामुमो
    Next Article बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही मोदी सरकार : अमर बाउरी
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version