हजारीबाग। हजारीबाग के कनहरी हिल जंगल के पास से एक युवती को नग्न हालत में बरामद किया गया। युवती के शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे। उसके शरीर पर मिट्टी का तेल भी छिड़का गया है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि युवती के साथ रेप हुआ हो। रेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश भी की गयी हो, लेकिन किसी ने घटनास्थल पर बदमाशों को देख लिया होगा, जिसके बाद वह युवती को छोड़ कर भाग गये। युवती को देखने से लग रहा है कि उसकी उम्र 23-24 साल होगी। उसे कनहरी जगदीशपुर रोड के भेलवाटांड़ जंगल से बरामद किया गया।
रांची की रहनेवाली है लड़की
युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। लड़की थोड़ी होश में आ गयी है, लेकिन अभी ठीक से बयान नहीं दे पा रही है। एसपी अरविंद कुमार सिंह से बताया कि गश्ती पुलिस द्वारा लड़की को लाया गया है। वह अभी बेहोशी की हालत में है। वह रांची के खेलगांव की रहने वाली है।
पति पर लगाया आरोप
जो जानकारी मिल पायी है उसके मुताबिक लड़की की हजारीबाग कोर्रा के ऋषि कुमार के साथ लव मैरिज हुई थी। पति उसे मां से मिलने की बात कह कर कनहरी ले गया था। युवती ने पति पर भी कई आरोप लगाया है। एसपी ने कहा कि उसके पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा। एसपी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर रेप का मामला नहीं लग रहा है।