Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पंजाब के खिलाफ मैच के लेकर बुमराह ने कहा-जितना हमने सोचा था,यह उससे कहीं अधिक करीबी था
    स्पोर्ट्स

    पंजाब के खिलाफ मैच के लेकर बुमराह ने कहा-जितना हमने सोचा था,यह उससे कहीं अधिक करीबी था

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुल्लांपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद, मुंबई इंडियंस (एमआई) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उनकी टीम ने जो सोचा था यह उससे कहीं ज्यादा करीबी मैच था।

    यहां महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 33वें मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 9 रन से हरा दिया।

    बुमराह ने मैच के बाद कहा, “जितना हमने सोचा था, यह उससे कहीं ज्यादा करीबी मैच था। हम शुरुआत में ही प्रभाव छोड़ना चाहते थे। इस प्रारूप में गेंद दो ओवर तक स्विंग होती है और आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं। यह प्रारूप गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल है। आप जो कर सकते हैं वह है अपना सर्वश्रेष्ठ तैयार करना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना और मैं वही करने की कोशिश करता हूं।”

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक (53 गेंद 78 रन, 7 चौके 3 छक्के) और रोहित शर्मा (36) व तिलक वर्मा (नाबाद 34) की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3, कप्तान सैम करन ने 2 और कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

    जवाब में एक समय केवल 49 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही पंजाब की टीम को आशुतोष शर्मा (28 गेंद 61 रन 2 चौके, 7 छक्का) और शशांक सिंह (25 गेंद 41 रन, दो चौके, 3 छक्का) ने वापसी कराने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में टीम 9 रन से मैच हार गई। पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रनों पर सिमट गई।

    मुंबई की ओर से गेराल्ड कोएट्जी और जसप्रीत बुमराह ने 3-3, आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहार्दिक पांड्या ने की आशुतोष शर्मा की तारीफ, कहा- उनके भविष्य को लेकर खुश हूं
    Next Article लोकसभा चुनाव: अपराह्न तीन बजे तक जमुई में सबसे ज्यादा तो नवादा में सबसे कम हुई वोटिंग
    admin

      Related Posts

      ओपन 2025: दूसरे राउंड में ली और हार्मन शीर्ष पर, मैकइलरॉय की उम्मीदें बरकरार

      July 19, 2025

      प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने चेल्सी से नॉनी मडुके को किया साइन

      July 19, 2025

      बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रुद्रपुर, ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025’ में देंगे निवेश को गति
      • ‘मेक इन इंडिया’ में सिर्फ असेम्बलिंग, असली निर्माण विदेश में : राहुल गांधी
      • आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रमजीत मजीठिया की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी  
      • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी युग की शुरुआत
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version