Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राहत: नहीं बढ़ा हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स, एनएचएआइ ने फैसला लिया वापस
    झारखंड

    राहत: नहीं बढ़ा हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स, एनएचएआइ ने फैसला लिया वापस

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआइ ने 31 मार्च/1 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजे से देशभर के हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स बढ़ाने के निर्णय को वापस ले लिया है। सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात एनएचएआइ मुख्यालय ने टोल टैक्स नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। 1 अप्रैल से झारखंड के टोल प्लाजा से बड़ी भी दर पर टोल की वसूली शुरू नहीं हुई है। अब भी वर्ष 2023 की टोल दरें भी पूर्व की भांति प्रभावी रहेंगी।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता को देखते हुए एनएचएआइ ने अपना निर्णय वापस लिया। ऐसे में एनएच पर चलने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। इस संबध में एनएचएआइ झारखंड के क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएन गिरी ने बताया टोल की बढ़ोतरी फिलहाल नहीं की गई है। अब भारत सरकार के अगले आदेश के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा।बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने कुछ दिन पहले ही टोल दरों को संशोधित किया था। टोल प्लाजा से गुजरनेवाले वाहनों से 1 अप्रैल से बढ़ी दरों का भुगतान लेने की तैयारी थी। करीब रुपया 5 से रुपया20 तक टोल बढ़ाने की तैयारी कर दी गई थी।

    परिवहन निगम ने बसों के किराये का सरचार्ज बढ़े टोल दर के हिसाब से रविवार को तय करना शुरू किया। रात करीब नौ बजे एनएचएआइ के अधिकारियों का पत्र जारी हुआ कि 1 अप्रैल से होनेवाली टोल दरों में संशोधन अगले आदेश तक नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजेडी का दावा- चतरा और पलामू सीट पर हम मजबूत, मिलना चाहिए मौका
    Next Article सेंट्रल विस्टा नई दिल्ली में मिलेंगी 8 दुकानें, परोसे जायेंगे झारखंडी व्यंजन
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version