रांची। आरजेडी ने बड़ा ऐलान किया है। सीपीआई के बाद आरजेडी ने भी रास्ता बदल लिया है। आरजेडी दो सीटों अड़ा है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी ने साफ तौर से चतरा और पलामू सीटों की मांग की है। पीसी के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है हमारा जनाधार चतरा, पलामू में काफी अच्छा है। हम दो सीट मिलना चाहिए। यह हमारा हक है। हम अगर लड़ें तो जीतेंगे भी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी कहा है कि चतरा और पलामू में हम काफी मजबूत हैं। हमें हमारा हक मिलना चाहिए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के इंडिया गठबंधन के दलों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल दो सीटों पर अड़ा है। वो दो सीटें चतरा और पलामू है। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि सहयोगी दलों का कौन नेता क्या बोलता है, इसकी हमें परवाह नहीं है।

राजद को 7-5-1-1 का फामूर्ला मंजूर नहीं है। इस फॉमूर्ले तहत झारखंड में कांग्रेस को 07 लोकसभा सीट, झामुमो को 05 लोकसभा सीट और राजद-भाकपा माले को एक-एक सीट मिलनी थी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। एनडीए ने इन तमाम सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन इन सब के बीच अब तक विपक्षी इंडिया के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस कायम है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version