Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रुद्रपुरः भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर होगा और अधिक प्रहारः मोदी
    देश

    रुद्रपुरः भाजपा के तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर होगा और अधिक प्रहारः मोदी

    adminBy adminApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और अधिक प्रहार होंगे और लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए बड़े फैसले लिये जायेंगे।

    आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोदी देशभर में विभिन्न स्थानों का दौरा कर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज रुद्रपुर में थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया और अपनी सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं।

    उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जहां भ्रष्टाचार बचाओ का नारा लेकर चल रही है, वहीं विपक्ष भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान चला रहा है। भ्रष्टाचार हर गरीब का हक छीनता है, मध्यम वर्ग का हक छीनता है और मैं गरीब का हक, मध्यम वर्ग का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता को लेकर कई गलतियां की हैं। उन्होंने करतारपुर साहिब और कच्चातीवु का मुद्दा उठाया। भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता के दक्षिण भारत को अलग किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के वीर सपूत विपिन रावत का भी अपमान किया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है- लोगों की कमाई बढ़ेगी। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।

    मोदी ने कहा कि तीसरी पारी में मोदी की गारंटी 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की है। बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 03 अप्रैलः हर कोई नहीं हो सकता सैम मानेकशॉ
    Next Article पशुपति पारस ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर समर्थन का दिया भरोसा
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version