Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminApril 5, 2024Updated:April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डिवीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, लार्सन एंड टुब्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर 2.58 प्रतिशत से लेकर 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,105 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 884 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,221 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 59.39 अंक की मजबूती के साथ 74,287.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में 73,946.92 अंक के स्तर तक गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने भी मोर्चा संभाला, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 148.27 अंक की कमजोरी के साथ 74,079.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 28.25 अंक टूट कर 22,486.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक 22,427.60 अंक तक गिर गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से कुछ ही देर में ये सूचकांक उछल कर 22,502.65 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इसमें गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 42.65 अंक फिसल कर 22,472 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 101.89 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,329.52 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 120.60 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिर कर 22,635.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 350.81 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,227.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत उछल कर 22,514.65 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की आज राजस्थान के चुरू में जनसभा
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version