Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह
    उत्तर प्रदेश

    नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह

    adminBy adminApril 5, 2024Updated:April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोकसभा चुनाव में भाजपा के महाविजय का महत्वपूर्ण आधार बनेगा यह ऐप

    लखनऊ। इस बार लोकसभा चुनाव में नमो ऐप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पिछले साल सात दिसम्बर को नमो ऐप का शुभारम्भ किया था। आज नमो ऐप डाउनलोडिंग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से वर्चुवल रैली कर भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांग रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर नमो ऐप का काम देख रहे कुलदीप चहल के अनुसार, देशभर में अब तक ढाई करोड़ से अधिक नमो ऐप डाउनलोड हो चुके हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और उत्तर प्रदेश में नमो ऐप के प्रभारी संजय राय के अनुसार, अकेले उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ नमो ऐप अब तक डाउनलोड हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में नमो ऐप की डाउनलोडिंग में देश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर की साधना सिंह हैं।

    जिला पंचायत अध्यक्ष हैं साधना सिंह

    उत्तर प्रदेश में नमो ऐप डाउनलोड कराने में गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह प्रथम स्थान पर हैं। साधना सिंह ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से अब तक 213255 प्वाइंट बनाए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सत्यजीत शिवाजीराव कदम हैं। शिवाजी ने 153330 प्वाइंट बनाए हैं। लखनऊ के राहुल गुप्ता 110775 प्वाइंट बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र की श्वेता महाला पाटिल चौथे और गुजरात के विधायक प्रवीण घोघारी पांचवें स्थान पर हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी करते हैं संवाद

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप के माध्यम से चरणवार रैली कर सीधे भाजपा के बूथ अध्यक्षों से मुखातिब होंगे। तीसरे फेज के चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबांधित कर चुके हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा नमो ऐप पर वर्चुवल रैली का क्रम आगे बढ़ता रहेगा।

    ब्रजेश पाठक, नीरज सिंह बन चुके हैं नमो ऐप के ब्रांड एंबेसडर

    भाजपा के इस अभियान के दौरान दो करोड़ से ज्यादा लोगों को ‘विकसित भारत एंबेसडर’ बनाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के नेता ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह नमो ऐप में सबसे सक्रिय और सबसे अव्वल रहे हैं। विगत सप्ताह नमो एप में 50,000 से अधिक नए “विकसित भारत एंबेसडर” जोड़कर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें एक सर्टिफकेट दिया गया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नमो एप पर नंबर वन पर आ चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    admin

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version