Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शेक्सपियर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक और सर्वकालिक: कुलपति
    राज्य

    शेक्सपियर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक और सर्वकालिक: कुलपति

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय व इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी(हार्मनी) के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध अंग्रेजी रचनाकार शेक्सपियर की 460वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर ब्लेंडेड मोड में शेक्सपियर टुडे इन इंडियन कॉन्टेक्स्ट विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की, जबकि इसके संरक्षक, प्रो. प्रसून दत्त सिंह रहे।

    कुलपति ने शेक्सपियर की बौद्धिक चपलता और काव्य कौशल पर जोर देते कहा कि शेक्सपियर वर्गीकरण की अवहेलना करते हैं।उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक और सर्वकालिक है। संगोष्ठी के संरक्षक, प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह ने आधुनिक संदर्भ में शेक्सपियर की स्थायी प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए शेक्सपियर और कालिदास के बीच समानताएं चित्रित करते शेक्सपियर के मर्चेंट ऑफ वेनिस और कालिदास की ”उपमा” और ”दीपशिखा” की अवधारणा पर भी टिप्पणी की।

    कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. बिमलेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शेक्सपियर सबसे ज्यादा स्वीकार्य लेखक हैं और उनके सभी पात्र जीवन के उत्साह से भरते है,जिससे जीने की प्रेरणा मिलती है। सत्र का संचालन कार्यक्रम के सह-संयोजक, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश पात्रा ने किया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर आर.पी. सिंह ने आधुनिक भारतीय समाज में शेक्सपियर की स्थायी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते शेक्सपियर को एक रेनेसां के व्यक्ति के रूप में देखा, उनकी तुलना कालिदास से की। सीयूएसबी के अंग्रेजी विभाग के प्रो.विपिन कुमार सिंह ने भारतीय संदर्भ में शेक्सपियर की प्रासंगिकता पर जोर देते बताया कि कैसे शेक्सपियर सार्वभौमिक मानवीय भावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें सबके लिए सुलभ बनाते है।

    आरएमएलएनएलयू के कानूनी अध्ययन विभाग की डॉ. अलका सिंह भी सत्र में शामिल हुईं और शेक्सपियर पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही संगोष्ठी में डॉ. एक्सेंड्रो मैक्सिमिलियन, ई एल ई डिपार्टमेंट, आईटीटीई, पीजीआरआईबी लैम्पुंग, इंडोनेशिया ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया। व्याख्यान को तीन भागों में विभाजित किया गया था। प्रथम शेक्सपियर अंग्रेजी में क्यों महत्वपूर्ण है? द्वितीय अंग्रेजी में शेक्सपियर का योगदान और तृतीय अंग्रेजी कक्षा में शेक्सपियर को कैसे पढ़ाएं?वक्ताओ ने अंग्रेजी कक्षाओं में शेक्सपियर को पढ़ाने के तरीकों की चर्चा करते जोर दिया कि शेक्सपियर नैतिक दुविधाओं को कैसे संबोधित करते हैं और कैसे आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

    डॉ. मैक्सिमिलियन ने शिक्षा और समाज पर शेक्सपियर के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय अध्ययनों से एकत्र किए गए शोध डेटा को भी साझा किया।संगोष्ठी के दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एमए अंग्रेजी के लिए प्रवेश विवरणिका भी लांच की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव और चमरा लिंडा ने दाखिल किए नामांकन पत्र
    Next Article फारबिसगंज में पीएम के आगमन से पहले वायुसेना हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग करने का किया अभ्यास
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version