Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए जहाज आईएनएस शारदा सम्मानित
    देश

    समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए जहाज आईएनएस शारदा सम्मानित

    adminBy adminApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नौसेना अध्यक्ष ने जहाज की टीम को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट’ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

    – सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं से ईरानी जहाज की कराई थी सुरक्षित रिहाई

    नई दिल्ली। कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने के लिए आईएनएस शारदा को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित किया। यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई में शामिल था, जिसमें 11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी नागरिक थे। इस जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था।

    भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस शारदा को अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी को समुद्री लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराने का जिम्मा सौंपा गया था। भारतीय जहाज ने रातभर गोपनीय खोज जारी रखने के बाद 01 फरवरी की रात में ईरानी जहाज को रोक लिया और 02 फरवरी को सुबह हेलीकॉप्टर और उसके बाद प्रहार टीम को उतारा गया। भारतीय टीम की आक्रामकता से समुद्री डाकू चालक दल और ईरानी जहाज को सुरक्षित रूप से छोड़ने के लिए मजबूर हुए। इसके बाद अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को सोमाली समुद्री डाकुओं से छुड़ा लिया गया।

    भारतीय नौसेना की ओर से समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात जहाज और मिशन के अथक प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को बरकरार रखते हुए समुद्र में बहुमूल्य जिंदगियां बचाईं। नौसेना प्रमुख ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान टीम शारदा के साथ बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चालक दल के पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना को मान्यता और प्रशंसा मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्य सचिव ने नगर निकायों को पेयजल संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाने का दिया निर्देश
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही
    admin

      Related Posts

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025

      बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद

      December 15, 2025

      राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version